जयराम एक फ्लॉप डायरेक्टर व कंगना एक बेहतरीन अभिनेत्री, कैसे होगी फ़िल्म हिट: सीएम

हिमाचल क्राइम न्यूज़
मंडी। अंकित शर्मा


करसोग में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व सीएम जयराम ठाकुर और मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत पर चुटकी ली. उन्होंने कहा कि कंगना एक अच्छी अभिनेत्री तो है, लेकिन जयराम ठाकुर एक फ्लॉप डायरेक्टर हैं. ऐसे में कंगना की राजनीति में फिल्म कहां से हिट होगी?

मंडी जिला के करसोग में आयोजित एक चुनावी जनसभा को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा कैंडिडेट कंगना रनौत पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "कंगना रनौत को रोज भाजपा के लोग संबंधित क्षेत्र की एक स्क्रिप्ट पकड़ा देते हैं और कंगना भी उसे फिल्मी अंदाज में बोलना शुरू कर देती हैं. कई बार स्क्रिप्ट और अभिनेत्री तो अच्छी होती है, लेकिन डायरेक्शन ठीक न होने से भी फिल्म फ्लॉप हो जाती है. कुछ ऐसे ही फ्लॉप डायरेक्टर जयराम ठाकुर भी हैं. ऐसे में उनकी फिल्म कैसे हिट होगी".

सीएम सुक्खू ने कंगना की तारीफ की. उन्होंने कहा कंगना में कोई कमी नहीं है. उसने संघर्ष से फिल्मी दुनिया में अपना नाम कमाया है. लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह में भी कोई कमी नहीं है. सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि आपदा के समय में कंगना को हिमाचल सरकार के आपदा राहत कोष का खाता नहीं मिला. जबकि उसी खाते में अभिनेता आमीर खान ने 25 लाख की राहत राशि भेजी.

सीएम ने कहा आज कंगना को जयराम ठाकुर ने अपनी जान बचाने के लिए मैदान में उतारा है. क्योंकि कंगना नहीं होती तो जयराम को चुनाव लड़ना पड़ता और वह बूरी तरह से हारते. उन्होंने जनता से कहा विक्रमादित्य सिंह को जीताकर भेजो. क्षेत्र के जो भी काम विक्रमादित्य सिंह और स्थानीय नेता द्वारा बताए जाएंगे, उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा.
Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए