मंडी में स्कूल बस हादसे कि शिकार, 20 बच्चे घायल

हिमाचल क्राइम न्यूज़
मंडी। ऋषव वशिष्ट


मंडी जिले में बड़ा हादसा हुआ है. हादसे में 20 स्कूल बच्चे घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.फिलहाल, पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू किया है. मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में यह घटना पेश आई है. यहां पर मंगलवार सुबह एक निजी स्कूल बस और ट्राले में टक्कर हो गई. हादसे में बस चालक सहितत 20 से अधिक बच्चे घायल हुए हैं. घायलों को उपचार के लिए  सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में भर्ती किया गया है.

मंडी-पठानकोट हाईवे पर मंगलवार सुबह निजी स्कूल बस विद्यार्थियों को लेकर जोगिंद्रनगर से मंडी की ओर जा रही थी. इसी दौरान जोगिंद्रनगर के एप्रोच मार्ग के पास मोड़ पर बस सामने से आ रहे ट्राले से भिड़ गई.

बताया जा रहा है कि निजी स्कूल की बस बच्चों से भरी थी, जिसमें 30 के करीब बच्चे सवार थे. घटना की सूचना मिलने के उपरांत 108 एम्बुलेंस मौके पहुंचती है. सभी घायल बच्चों व चालक को एंबुलेंस के माध्यम से सिविल हॉस्पिटल जोगिंदर लाया गया हैं, जहां इनका प्राथमिक उपचार जारी है. वहीं स्थानीय पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है. थाना प्रभारी अश्वनी शर्मा ने घटना की पुष्टि की है. डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है. घायल बच्चों और बस चालक का जोगिंदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार जारी है. राहत की बात है कि बच्चों को गंभीर चोट नहीं लगी है.

हादसे का शिकार हुए ट्रक ड्राइवर ने बताया कि गुजरात से यह ट्रक आ रहा था और पपरोला इसे जाना था. उन्होंने बताया कि वह पूरी तरह रात को सोए थे और उन्हें भी हल्की चोटें आई हैं. उधर पता चला है कि एसेंट पब्लिक स्कूल की यह बस थी, जो कि बच्चों को लेकर जा रही थी. फिलहाल, हादसे का कारणों का पता नहीं चल पाया है.
Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला