शिमला में नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म, मां ने की शिकायत दर्ज़

हिमाचल क्राइम न्यूज 
शिमला। क्राइम डेस्क


जिला शिमला में नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. महिला थाना बीसीएस में पीड़िता की मां ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है. मां ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने उसकी बेटी के साथ जबरन शारीरिक सबंध बनाए हैं.

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 वर्षीय आरोपी उनकी 16 साल की बेटी को बहला फुसलाकर एक होटल ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. आरोपी सोलन का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर धारा 64, 65 (1) बीएनएस और पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि, 'शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.'

सिरमौर में छहह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म
वहीं, रविवार को सिरमौर में छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी को धर दबोचा. आरोपी प्रवासी है, जो पीड़िता की जान पहचान का बताया जा रहा है. ये मामला हिमाचल और हरियाणा की सीमा पर स्थित जिला के कालाअंब पुलिस थाना में दर्ज किया गया है. जानकारी के मुताबिक पीड़िता का परिवार एक गांव में किराए के कमरे में रहता है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया आरोपी ने मासूम को कमरे में ले जाकर उसके साथ गलत हरकत करते हुए इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया.

पीड़िता का करवाया गया मेडिकल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है. पुलिस ने पीड़ित मासूम बच्ची का अस्पताल में मेडिकल करवाया. साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए हैं. एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि, 'आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़ित बच्ची का मेडिकल करवाया गया है और घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए गए हैं. मेडिकल की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी.'

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से