कलयुगी संतान: कहासुनी पर कर डाली अपनी ही पिता कि ह'त्या

हिमाचल क्राइम न्यूज़
कुल्लू। पूजा ठाकुर


प्रदेश के कुल्लू जिला में आज सुबह एक दर्दनाक घटना हुई है। जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ लगते रामशिला के देवधार गांव में एक युवक ने अपने पिता की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि बेटे की पिता के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई जो इतनी बढ़ गई कि बेटे ने पिता के सिर पर डंडे से वार कर दिया।

जानकारी के अनुसार ज्ञानचंद (55) पुत्र जोगिंदर निवासी देवधार की आज सुबह साढ़े सात बजे के करीब बेटे जगदीप उर्फ मोनू के साथ बहस हो गई जो कि मारपीट में बदल गई। इसके बाद गुस्से में आकर जगदीप ने पिता के सिर पर डंडे से वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से पिता लहूलुहान हो गया और मौत हो गई। बेटा मौके से फरार है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत