सुजानपुर ग्राउंड में शुरू हुई अग्निपथ योजना वाली आर्मी भर्ती कि प्रक्रिया

हिमाचल क्राइम न्यूज़
हमीरपुर। ब्यूरो


जिला हमीरपुर में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती सोमवार से सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में शुरू हो गई. अग्निपथ भर्ती के पहले दिन जिला बिलासपुर की तहसील घुमारवीं ,भराड़ी और नैना देवी के करीब 2500 अभ्यर्थी अग्निवीर भर्ती के लिए बुलाया थे. वहीं, अभ्यर्थियों के रहने के लिए हनुमान मंदिर में मंदिर कमेटी ने निशुल्क व्यवस्था की है. यह अग्निवीर भर्ती 8 सितंबर तक चलेगी.

 मिली जानकारी के मुताबिक अग्निवीर भर्ती में सुबह 1 बजे ही अभ्यार्थी लाइनों में लगने शुरू हो गए. करीब 3.30 बजे से 8.30 बजे तक अभ्यर्थियों को अग्निवीर भर्ती में प्रवेश मिला. अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला है. वहीं, युवा अग्निवीर भर्ती के लिए एक दिन पहले ही भर्ती स्थल पर पहुंच चुके है.

सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत भर्ती के लिए अग्निवीर सिपाही ,सामान्य ड्यूटी ,अग्निवीर तकनीकी, अग्निपथ क्लर्क स्टोर कीपर ,अग्निपथ ट्रेड्समैन दसवीं पास ,अग्नीपथ ट्रेड्समैन आठवीं पास के लिए करीब 22000 युवाओं ने आवेदन किया था. सोमवार को पहले दिन बिलासपुर जिला के तीन तहसीलों के 2500 अभ्यर्थियों को भर्ती के लिए बुलाया गया है.


 


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से