हमीरपुर : स्कूल ग्राउंड में पुलिस की दबिश, प्रेमी जोड़े मैदान छोड़कर भागे

हिमाचल क्राइम न्यूज़
हमीरपुर।


 हमीरपुर शहर के बीचों बीच में स्थित बाल स्कूल खेल मैदान प्रेमी जोडों का अड्डा बनकर रह गया है. एक तरफ जहां खिलाड़ी इस मैदान में खेलने आते हैं, वहीं मैदान की सीढ़ियों पर प्रेमी जोडे आपत्तिजनक हालत में बैठे नजर आते हैं, जिसे देखकर अकसर आने जाने वाले लोगों को अपनी नजरें झुका कर यहां से गुजरना पड़ता है.

गुरुवार दोपहर बाद भी कुछ आपतिजनक नजारें देखने पर स्थानीय दुकानदारों ने इसकी शिकायत पुलिस से की, जिस पर शिकायत मिलने पर हमीरपुर पुलिस ने स्कूल मैदान में दबिश दी. पुलिस को देखते ही कई प्रेमी जोड़े ग्राउंड छोड़ भाग गए. पुलिस ने कुछ युवक-युवतियों को घेरा और उनसे कड़ी पूछताछ की. पता चला है कि अधिकतर प्रेमी जोड़े शहर के अलावा आसपास के गांवों से यहां पहुंचते हैं. वहीं इनमें से कुछ युवक-युवतियां स्थानीय कोचिंग सेंटर में पढाई के लिए आई हुई हैं.
यह प्रेमी जोड़े सारा दिन स्कूल ग्राउंड में बैठकर शाम को अपने अपने घरों को लौट जाते हैं. बताया जा रहा है कि ऐसे ही हालात चिल्ड्रन पार्क हीरानगर के जंगल में भी बने हुए हैं. पुलिस की आज की कार्यवाही की दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की है. लोगों ने एसपी हमीरपुर आकृति शर्मा से आग्रह किया है कि पुलिस इस अभियान को लगातार जारी रखे.
एसएचओ संजीव गौतम ने बताया कि लोगों की शिकायत पर बाल स्कूल मैदान में पुलिस को भेजा गया था और कुछ युवकों से कडी पूछताछ कर नाम पते नोट किए है. उन्होंने बताया कि इस तरह किसी भी सार्वजनिक जगहों पर बैठ कर आपतिजनक पाए जाने पर पुलिस कार्रवाई करेगी. 

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत