शिमला के हिमलैंड और टालैंड में भूस्खलन, गाड़ियां दबीं, हाईवे पर ट्रक पलटने से फंसे रहे लोग

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। ब्यूरो


राजधानी शिमला के भारी बारिश के चलते हिमलैंड और टालैंड में भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन की चपेट में आने से पांच से छह गाड़ियां दब गईं। इससे शहर में वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। सुबह करीब 10:00 बजे तक सड़क से मलबे को हटाया जा सका। एक एक पेड़ भी गिर गया। गनीमत रही कि कोई भूस्खलन व पेड़ की चपेट में नहीं आया।



 मलबे की चपेट में आई गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी थीं। मलबा सड़क पर आने के साथ ही शिमला-कुफरी हाईवे  भी बंद हो गया। उधर, छराबड़ा के पास रात करीब 1:00 बजे हाईवे पर एक ट्रक व पिकअप गाड़ी पलटने ने वाहनों की आवाजाही थमी रही। इससे शिमला से लेकर छराबड़ा होते हुए कुफरी तक ट्रैफिक जाम हो गया।  सेब की गाड़ियां और बसें सुबह तक हाईवे पर फसी रहीं। सैकड़ों स्थानीय लोगों व पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।  



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter





Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला