चंडीगढ़ में रंगरलिया मनाने के चक्कर में लूट गया शिमला का 61 वर्षीय बुजुर्ग, 2 युवतियां गिरफ्तार

हिमाचल क्राइम न्यूज़
शिमला। क्राइम डेस्क


प्रदेश के 61 साल का बुजुर्ग हनीट्रैप में फंस गया और दो युवतियों ने उसे लूट लिया. मामला चंडीगढ़ का है और यहां पर एक बुजुर्ग ठगी का शिकार हुआ है. दोनों युवतियों ने बुजुर्ग को अपने जांल में फंसया और संबंध बनाने के लिए राजी कर लिया. बुर्जुग भी लड़कियों के साथ हो लिया. लेकिन रास्ते में उसे लूट का शिकार होना पड़ा. हालांकि, उसने शोर मचाया और बाद में पुलिस ने दोनों आरोपी युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, युवतियों ने शिमला के 61 साल के शख्स से 15 हजार रुपये लूट लिए.  दोनों युवतियों को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और एक 25 वर्षीय और दूसरी की उम्र 23 साल है. युवतियों ने शख्स को जिस्मफरोशी के जाल में फंसाकर आइटी पार्क एरिया में 15 हजार रुपये लूटे थे. बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को धर दबोचा है.

 पुलिस के अनुसार, शिमला निवासी 61 वर्षीय व्यक्ति ने आईटी पार्क थाने में शिकायत दी थी कि दोनों युवतियों उसे मनीमाजरा बस स्टैंड पर मिली. युवतियों ने उसे जिस्मफरोशी के बहाने फंसाकर दड़वा स्थित एक होटल में चलने को कहा. दोनों युवतिया उसके साथ ई- रिक्शा में सवार होकर होटल के लिए निकली, लेकिन जब शीतला माता मंदिर के पास पहुंची तभी उन्होंने ई-रिक्शा चालक को वापस भेज दिया. इसके बाद उन्होंने व्यक्ति से जबरन 15 हजार रुपये लूट लिए.


शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने जमा होकर दोनों युवतियों को रोक पुलिस को सूचना दी. इसके बाद आइटी पार्क थाना की टीम मौके पर  पहुंची औऱ दोनों युवतियों को हिरासत में लिया गया. दोनों से लूट के 15 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं. पुलिस की पूछताछ में युवतियों ने बताया कि वह ट्राईसिटी में पिछले 5 साल से गिरोह चला रही हैं. ज्यादातर रात के समय यह युवतियां बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार सहित ऐसी जगहों पर जाती थी, जहां ज्यादा भीड़ होती है और राह चलते लोगों को अपने जाल में फंसाकर लूटती हैं. 

 


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत