Shimla: जब रोहड़ू के नए बस अड्डे से चोरी हो गई HRTC की बस

हिमाचल क्राइम न्यूज़
रोहड़ू। न्यूज़ डेस्क


हिमाचल पथ परिवहन निगम के रोहड़ू डिपो की बस बीती रात को न्यू बस स्टैंड रोहड़ू से चोरी हो गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी बस को छैला के पास से बरामद किया है तथा इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिवहन निगम रोहड़ू के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा ने बताया कि परिवहन निगम की बस (एचपी10-6420) रात को बस स्टैंड पर खड़ी थी तथा सुबह 9 बजे चालक ने बस को लेकर चिड़गांव जाना था लेकिन जब चालक मौके पर पहुंचा तो बस वहां नहीं थी। चालक ने इसकी सूचना अड्डा प्रभारी व क्षेत्रीय प्रबंधक को दी। परिवहन निगम के कर्मचारियों ने जब इधर-उधर बस की खोज की तो बस का कोई अता-पता नहीं चल सका, जिसके बाद परिवहन निगम ने बस चोरी की शिकायत रोहड़ू पुलिस थाना में दर्ज करवाई। 

 बस स्टैंड में कार्यरत चौकीदार सस्पैंड
आरएम अनिल शर्मा ने बताया कि परिवहन निगम द्वारा लापरवाही बरतने के आरोप में न्यू बस स्टैंड में कार्यरत रात्रि चौकीदार को सस्पैंड किया गया है। वहीं दूसरी तरफ एसएचओ रोहड़ू प्रवीण राणा ने बताया कि परिवहन निगम की ओर से बस चोरी का मामला दर्ज करवाया गया है, जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चोरी की गई बस को छैला के पास से बरामद कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बस चोरी के इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है।

 


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter




Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए