PWD विभाग में जेई था सरकाघाट का रवि, छुट्टियों पर जा रहा था घर!

हिमाचल क्राइम न्यूज़
मंडी। न्यूज़ डेस्क


 जिले में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सफर करना मौत को दावत देने जैसा है. यहां पर पंडोह से आगे और ओट तक पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं. शुक्रवार दोपहर बाद हणोगी माता मंदिर के पहले जोगनी माता मंदिर के पास गाड़ी पर पत्थर गिरने से एक युवक की मौत हो गई है. वही गाड़ी में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.


सरकाघाट से था रवि, पीडब्ल्यूडी में था जेई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना औट की टीम मौके पर पहुंच गई है. 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को जोनल अस्पताल लाया गया है. पहाड़ी से पत्थर गिरने से गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई है.
बताया जा रहा है कि 30 वर्षीय रवि कुमार सरकाघाट के भद्रवाड़ इलाके के कलेड़ीछात्र का रहने वाला था. घायलों की पहचान 39 वर्षीय धर्मेंद पुत्र राम कृष्ण गहरा सरकाघाट व 40 वर्षीय रमेश कुमार पुत्र रूप लाल भद्रवाड़ के रूप में हुई है.

 दोनों घायल कुल्लू में महेंद्रा फाइनांस में काम करते हैं. बताया ज रहा है कि वीकएंड और 15 अगस्त की छुट्टी के चलते ये सभी कार में सवार होकर घर जा रहे थे. लेकिन बीच रास्ते में ही हादसा हो गया. पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने हादसे की पुष्टि की है.

चंडीगढ़ मनाली हाईवे पर पंडोह से लेकर औट तक सफर करना जानवेला साबित हो रहा है. रोजाना यहां पर लैंडस्लाइड हो रहे हैं. फोरलेन की कटिंग के चलते यहां पहाड़ से पत्थर लगातार टूट रहे हैं. आए दिन लैंडस्लाइड के चलते हाईवे बंद रहता है. भारी बारिश होने पर सात मील और हणोगी मंदिर के पास ज्यादा खतरा रहता है. फिलहाल, कुल्लू जाने के लिए मंडी से कटौला मार्ग सुरक्षित रास्ता है. हालांकि, यह मार्ग सिंगल लेन है. 

 


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला