हिमाचल क्राइम न्यूज़ शिमला। ब्यूरो प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के आठ होटलों को ओएंडएम आधार पर निजी हाथों में सौंपने का फैसला लिया है। पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक ने इसे लेकर शुक्रवार को पर्यटन विभाग के विशेष सचिव को औपचारिक रूप से सूचित करते हुए होटलों की सूची भेज दी। इन होटलों के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी निजी क्षेत्र को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन होटलों में बिलासपुर का होटल लेक-व्यू (25 कमरे), मंडी जिले का होटल ममलेश्वर (10 कमरे) शिमला के प्रसिद्ध होटल एप्पल ब्लॉसम (26 कमरे) शामिल हैं। इसके अलावा कुल्लू का होटल सरवरी, कसौली का होटल ओल्ड रोसकॉमन, परवाणू का होटल शिवालिक, और रोहड़ू क्षेत्र के होटल चांसल व होटल गिरिगंगा को भी इस सूची में रखा गया है। इन संपत्तियों में रेस्टोरेंट, बार, कॉन्फ्रेंस हॉल और पार्किंग जैसी सुविधाएं पहले से उपलब्ध हैं। इन होटलों को संचालन के लिए निजी हाथों में सौंपने की पूरी प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए पर्यटन निगम के उप महाप्रबंधन धीरज बाली को हिमाचल प्रदेश बुनियादी ढांचा विकास बोर्ड (एचप...
Comments
Post a Comment