ऊना में सडक़ पर शव रख कर चक्का जाम, अस्पताल में विवाहिता की मौत पर मायके-ससुराल पक्ष के लोगों ने रोका ट्रैफिक

 







क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में नार्मल डिलिवरी के बाद 21 वर्षीय महिला की मौत पर परिजनों व अन्य लोगों ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में जमकर हंगामा किया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही मायके व ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। इस दौरान गुस्साए लोगों ने सरकार व अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने चिकित्सक को सस्पेंड करने की मांग की है। अस्पताल में प्रदर्शन करने के बाद परिजनों ने शव को रेड लाइट चौक पर रखकर चक्का जाम कर दिया।

जाम के दौरान ऊना-नंगल मार्ग, ऊना-हमीरपुर मार्ग पर वाहनों की लाइनें लग गई। इस दौरान केवल एंबुलेंस वाहनों को निकलने दिया गया। दो से अढ़ाई घंटे तक पूरा ऊना जाम रहा। इस दौरान सिटी पुलिस चौकी प्रभारी तेजिंद्र सिंह, थाना प्रभारी, एएसपी प्रवीण धीमान भी मौके पर पहुंचे। उचित कानूनी कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद ही परिजन वहां से उठे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंचाया।

ये है मामला

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रविवार सुबह ममता (21) पत्नि विकास कुमार निवासी कुठेड़ा जसवालां की नार्मल डिलिवरी हुई थी। ममता ने बच्ची को जन्म दिया है। बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है। डिलिवरी होने के बाद महिला का रक्तस्त्राव बंद नहीं हुआ। परिजनों ने चिकित्सक को भी बताया। साढ़े तीन घंटे तक अस्पताल में ही महिला का उपचार जारी रहा, लेकिन महिला का रक्तस्त्राव बंद नहीं हो पाया। इसके बाद चिकित्सक ने महिला को क्षेत्र के ही निजी अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। जिस पर परिजन महिला को वहां ले गए। इस दौरान परिजन चिकित्सक को भी साथ ले गए। निजी अस्पताल में चिकित्सक ने महिला को पीजीआई ले जाने को कहा। इसके बाद परिजन चिकित्सक को साथ लेकर पीजीआई के लिए रवाना हो गए।


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए