न्यू ईयर पर सैलानियों के लिए स्पेशल बसें, दिल्ली से शिमला-मनाली-धर्मशाला के लिए HRTC चलाएगा अतिरिक्त बसें





न्यू ईयर पर हिमाचल प्रदेश घूमने आने वाले सैलानियों के लिए एचआरटीसी ने इस बार विशेष प्लान बनाया है। अगर आप भी न्यू ईयर पर हिमाचल घूमने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए भी यह प्लान फायदेमंद हो सकता है। न्यू ईयर के लिए एचआरटीसी दिल्ली से शिमला, कुल्लू, मनाली और धर्मशाला के अतिरिक्त बसें चला रहा है। यह सभी अतिरिक्त बसें ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर चलाई जा रही है। पांच जनवरी तक एचआरटीसी का ऑफर सैलानियों के लिए लागू रहेगा। एचआरटीसी अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल घूमने आने वाले लोगों के लिए एचआरटीसी ने यह सुविधा शुरू कर दी है। हर दिन कम से कम एक स्टेशन के लिए 2-2 अतिरिक्त वोल्वो चलाई जा रही है। दिल्ली से शिमला के लिए रात साढ़े नौ बजे विशेष वोल्वो बस चलती है। इस बस में सफर करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग करनी होती है। वहीं रात को साढ़े नौ बजे ही शिमला से दिल्ली के लिए भी वोल्वो बस चलती है।

ट्रेन में भी 100 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी

शिमला-कालका रैलवे ट्रैक पर चलने वाली सभी रेलगाडिय़ों में भी ऑक्यूपेंसी फुल है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रेलवे में भी एडवांस बुकिंग हो रही है। रेलवे ने त्योहारी सीजन के लिए दो होली-डे स्पेशल ट्रेने चलाई है। इसके बावजूद भी रेलवे क सभी ट्रैने फुल ऑक्यूपेंसी है। ऐसे में अगर ट्रैन के जरिए हिमाचल का सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले रैल में ऑक्यूपेंसी का पता कर ले।

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए