श्रम एवं रोजगार विभाग के 2 कार्यालय बंद, सुक्खू सरकार ने डीनोटीफाई किए धर्मपुर-शाहपुर ऑफिस

 




शिमला। प्रदेश में पूर्व जयराम सरकार के समय में खोले गए कार्यालायों को बंद करने का सिलसिला लगातार जारी है। प्रदेश में बनी कांग्रेस की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की सरकार ने अब प्रदेश में श्रम एवं रोजगार विभाग के दो कार्यालय भी बंद कर दिए हैं। सरकार द्वारा कैबिनेट के फैसले के अनुसार पूर्व जयराम सरकार के कार्यकाल में खोले गए करीब 574 कार्यालयों और संस्थानों को बंद किया जाएगा।

ये संस्थान या तो अपग्रेड हुए थे या नए खोले गए थे, लेकिन इनमें से किसी भी संस्थान के लिए वित्त विभाग द्वारा हरी झंडी नहीं दी गई थी। शनिवार को अप्रैल 2022 के बाद खोले गए श्रम एवं रोजगार विभाग के दो कार्यालयों को बंद कर दिया गया है। सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार द्वारा डीनोटीफाई किए गए कार्यालयों में रोजगार कार्यालय शाहपुर और श्रम नीरिक्षक कार्यालय धर्मपुर शामिल हैं। श्रम एवं रोजगार विभाग के सचिव द्वारा श्रम एवं रोजगार विभाग के दोनों कार्यालयों को डीनोटीफाई करने के आदेश जारी किए हैं।

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए