4 युवक नशे का लगा रहे थे इंजेक्शन, लोगों ने वीडियो बनाकर किया विरोध

हिमाचल क्राइम न्यूज 
सोलन। दीपक राजपूत 


प्रदेश में चिट्टे का कहर बढ़ता जा रहा है. लगातार नशे का इंजेक्शन लगाने वाले वीडियो सामने आ रहा हैं. ताजा मामला सोलन जिले के जोहड़जी गांव का है. यहां पर चिट्टे का इंजेक्शन लगा रहे युवकों को ग्रामीणों ने धर लिया.

दरअसल, गांव में एक कार में बैठे 4 युवक नशे का इंजेक्शन लगा रहे थे तो कुछ लोगों ने उन्हें देख लिया. गांववासियों ने तुरंत हरकत में आते हुए कार को घेर लिया. हालांकि, चार में से दो युवक भागने में सफल रहे, लेकिन दो गांव वालों के हत्थे चढ़ गए. ग्रामीणों ने मौके पर ही उनका वीडियो बनाया और उनसे सख्त पूछताछ की.

पूछताछ के दौरान युवकों से यह जानने का प्रयास किया गया कि वह चिट्टा कहां से ला रहे हैं और सप्लाई करने वाला कौन है. बाद में उन्हें सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया गया और दोबारा नशे की ओर कदम न बढ़ाने की हिदायत दी गई. गांववासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि नशे के सौदागरों पर सख्त कार्रवाई हो और जो सरेआम चिट्टे का व्यापार कर रहे हैं, उन्हें जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाए. हिमाचल की शांत वादियों में नशे का बढ़ता यह अंधकार समाज के लिए एक गंभीर खतरा बन चुका है, जिसे मिटाने के लिए अब लोगों और प्रशासन को मिलकर निर्णायक कदम उठाने की जरूरत है.


घटना की कुछ वीडियो भी सामने आई है, जिसमें दो युवक नजर आ रहे हैं. एक की बाजू में इंजेक्शन लगा हुआ है. दोनों युवक हाथ जोड़े हुए नजर आ रहे है. पूछताछ में चिट्टे की बात इंकार कर रहे हैं. वहीं, ग्रामीण इन्हें घेरे हुए है और पूछ रहे हैं कि दो युवक जो भाग गए वो कौन थे. हालांकि, पुलिस के पास मामला नहीं पहुंचा है और युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है.

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला