शिमला: डुप्लेक्स हाउस से चोरों ने ₹6 लाख के सोने-चांदी के गहने उड़ा हुए रफू चक्कर

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
शिमला। रागिनी रांटा 


शिमला में भी अब चोरी की वारदातें लगातार बढ़ने लगी है. ताजा मामला छोटा शिमला थाना क्षेत्र के अंतर्गत न्यू मेहता कॉलोनी से सामने आया है. यहां एक डुप्लेक्स हाउस से चोरों ने ₹6 लाख के सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए हैं. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

शिमला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता देशराज चौहान ने पुलिस थाना में चोरी की शिकायत दी है. शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उनकी बेटी उर्वशी का ब्लॉक नंबर 2 में सबसे ऊपरी मंजिल पर डुप्लेक्स हाउस है. उर्वशी और उनके पति मनीष इस घर में कभी-कभी आते हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि जनवरी 2025 में आखिरी बार घर आए थे. जाते समय उन्होंने मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया था.

शिकायतकर्ता देशराज चौहान ने शिकायत में कहा, "19 अप्रैल को उनके पड़ोसी विशाल ठाकुर ने उन्हें उनके घर में चोरी की सूचना दी. जब देश राज चौहान अगले दिन शाम 7:40 बजे अपनी पत्नी के साथ मौके पर पहुंचे, तो देखा कि छत से डायनिंग हॉल की खिड़की का शीशा टूटा हुआ था. दोनों बेडरूम की अलमारियां खुली थीं और सामान बिखरा पड़ा था. स्टील की अलमारी के लॉकर से सोने-चांदी के गहने गायब थे. चोरी हुए सामान में महामृत्युंजय मंत्र जाप वाली सोने की प्लेट, चांदी का गिलास, सोने की चेन, टॉप्स, अंगूठियां, पेंडेंट, चूड़ियां और मीना डिजाइन के गहने शामिल हैं".

एसपी शिमला संजीव गांधी ने कहा, "छोटा शिमला पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस चोरी मामले में जांच शुरू कर दी है".

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला