HRTC बस कि चपेट में आया एक 40 वर्षीय व्यक्ति, हुई मौ,त

हिमाचल क्राइम न्यूज 
शिमला। अमित कुमार 


 शिमला में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी. हादसे में एचआरटीसी की बस की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. दरअसल शिमला के ओल्ड बस स्टैंड में मंगलवार देर शाम को एचआरटीसी की एक बस शिमला से नालहटी के लिए जा रही थी. जब ये हादसा हुआ. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मृतक की नहीं हुई पहचान
एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि मंगलवार शाम को एचआरटीसी बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. बस अभी बस स्टैंड से निकली ही थी की एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद व्यक्ति घायल हो गया. जिसे पुलिस द्वारा फौरन इलाज के लिए डीडीयू जोनल अस्पताल शिमला ले जाया गया. जहां व्यक्ति की मौत हो गई. हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस मृतक की पहचान पता करने में जुटी हुई है.

बस ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप
स्थानीय व्यक्ति राजिंदर कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि एचआरटीसी की एक बस तेज गति और लापरवाही से ओल्ड बस स्टैंड से बाहर की ओर आ रही थी. इस दौरान बस ने शौचालय के पास एक व्यक्ति को टक्कर मार दी. जिसके चलते व्यक्ति बस और वहां लगे एक खंभे के बीच में बुरी तरह से फंस गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

"हादसे में व्यक्ति को छाती और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थी. जिसके बाद उसे तुरंत डीडीयू जोनल अस्पताल शिमला ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे वहां मृत घोषित कर दिया. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मोटर वाहन अधिनियम की धारा 281 और 106(1) के तहत मामले की जांच कर रही है. मृतक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं." - संजीव गांधी, एसपी शिमला

पहले भी हो चुके हैं हादसे
गौरतलब है कि ओल्ड बस स्टैंड शिमला में ये पहला हादसा नहीं है. इससे पहले भी दो बड़े हादसों में एक महिला और एक पुरुष की बस की चपेट में आने से मौत हो चुकी है. बावजूद इसके बस अड्डे पर बस ड्राइवर की लापरवाही के चलते हादसे नहीं रुक रहे हैं. जिससे मासूम लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं.

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत