प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, नादौन में सबसे ज्यादा दर्ज की वर्षा कि रेटिंग

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
शिमला। डेस्क (वेब)


प्रदेश में आज बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार 25 जून को प्रदेशभर में भारी बारिश होने की संभावना है. प्रदेश में 20 जून को मानसून ने दस्तक दी थी. जिसके बाद अब पूरे हिमाचल में मानसून छा गया है. इसी के साथ ही प्रदेश में बारिश का दौर भी शुरू हो गया है. बीते 24 घंटों में प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई.

बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट
मौसम विभाग शिमला के मुताबिक प्रदेश में 30 जून तक बारिश होने की संभावना है. 25 जून यानी आज के लिए प्रदेशभर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने को लेकर चेतावनी जारी की है. मौसम को लेकर आज प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, 26, 27, 29 और 30 जून को बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. हालांकि 28 जून को भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इन दौरान कुछ स्थानों पर गरजना के साथ बिजली भी चमक सकती है.

नादौन में सबसे ज्यादा बारिश
प्रदेश में सबसे ज्यादा 63.5 मिमी बारिश नादौन में दर्ज की गई. इसके अलावा हमीरपुर में 61.0, कांगड़ा में 55.5, पांवटा साहिब में 49.0, हमीरपुर (एडब्ल्यूएस) में 46.0, गुलेर में 42.4, नेरी (एडब्ल्यूएस) में 39.0, बंगाणा में 34.6, मंडी में 34.2, भराड़ी में 33.4, सुजानपुर टीरा में 20.8, मुरारी देवी में 20.0, देहरा गोपीपुर में 17.0, बिलासपुर में 13.6, भरवाईं में 13.0 और घाघस में 12.2 मिमी बारिश दर्ज की गई.

हिमाचल का अधिकतम तापमान
वहीं, मानसून के आने से हिमाचल में अधिकतम तापमान में भी कुछ गिरावट दर्ज की गई है. प्रदेश में 36.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ हमीरपुर सबसे गर्म रहा. इसके अलावा शिमला में 23.2 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर में 32.5, भुंतर में 35.4, कल्पा में 27.3, धर्मशाला में 28.0, ऊना में 35.0, नाहन में 27.5, केलांग में 28.7, सोलन में 29.0, मनाली में 29.0, कांगड़ा में 31.4, मंडी में 30.8, बिलासपुर में 33.3, हमीरपुर में 36.5, चंबा में 32.2, जुब्बरहट्टी में 26.2, कुफरी में 21.4, कुकुमसेरी में 31.8, नारकंडा में 21.5, भरमौर में 30.3, रिकांगपिओ में 31.8, सेओबाग में 33.5, धौलाकुंआ में 30.5, बर्थिन में 31.4, कसौली में 25.4, ताबो में 34.8, नेरी में 33.3 और बजौरा में 33.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

प्रदेश में न्यूनतम तापमान
वहीं, अगर बात करें न्यूनतम तापमान की तो ताबो और कुकुमसेरी में सबसे कम 13.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. जबकि शिमला का 18.0, सुंदरनगर का 25.3, भुंतर का 24.3, कल्पा का 14.4, धर्मशाला का 22.6, ऊना का 22.5, नाहन का 22.1, केलांग का 14.1, पालमपुर का 20.5, सोलन का 22.4, मनाली का 21.1, कांगड़ा का 23.8, मंडी का 25.1, बिलासपुर का 26.2, हमीरपुर का 26.1, चंबा का 24.7, जुब्बरहट्टी का 21.6, कुफरी का 16.0, नारकंडा का 14.2, भरमौर का 20.3, रिकांगपिओ का 18.6, सेओबाग का 23.2, धौलाकुंआ का 26.1, बर्थिन का 25.9, कसौली का 20.0, पांवटा साहिब का 26.0, सराहन का 14.5, देहरा गोपीपुर का 24.0, ताबो का 13.2, नेरी का 23.6 और बजौरा का 24.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए