धर्मशाला: खनियारा में मनूनी खड्ड का जलस्तर अचानक बढ़ने से लगभग 25 मजदूर बह गए, 2 शव बरामद

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
धर्मशाला। निस



हिमाचल में बारिश और बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। कुल्लू में बाढ़ के बाद अब धर्मशाला में भी हालात खराब है। जिले के खनियारा मनूनी खड्ड का जलस्तर बुधवार को अचानक बढ़ गया। जिस कारण इंदिरा प्रियदर्शनी जल विद्युत परियोजना के काम में मनूनी में जुटे 100 मजदूरों में से करीब 25 मजबूत बह गए हैं, ऐसी संभावना जताई जा रही है। करीब दो शव मनूनी खड्ड में बरामद हो गए हैं।


एसडीआरएम की टीम व स्थानीय प्रशासन व ग्राम पंचायत, राजस्व विभाग की टीम मौके पर है। परियोजना में लगे स्थानीय लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बारिश के कारण परियोजना का काम नहीं हो रहा था, इस लिए सभी मजदूर, मजदूर कॉलोनी (टेंपरेरी  शेड) में ही थे। इस बीच मनूनी खड्ड व नाले का सारा पानी कॉलोनी की तरफ डायवर्ट हो गया और कॉलोनी में शेडों में आराम कर रहे मजदूर बह गए। पानी में बहे ज्यादातर मजदूर श्रीनगर के रहने वाले बताए गए हैं।


अब तक जिन दो मजदूरों के शव बरामद हुए हैं उनके नाम का भी पता नहीं चल सका है। पहला शब टिल्लू के पास मिला है, जबकि दूसरा नगूनी में मिला है। दोनों क्षेत्रों में काफी दूरी है और नगूनी क तरफ गई एसडीआरएफ की टीम के साथ कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।


मनूनी खड्ड का जलस्तर बढ़ा है। एक व्यक्ति के बह जाने की सूचना थी, जिसका शव बरामद हुआ है। जबकि एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर राहत बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं।
-मोहित रत्न, एसडीएम, धर्मशाला


ग्राम पंचायत सौकणी दा के प्रधान अमर सिंह ने कहा कि मनूनी खड्ड में ज्यादा पानी आया है। एक व्यक्ति पानी में बहकर टिल्लू के पास मनूनी खड्ड किनारे पहुंच गया था, जिसकी मौत हो गई। पुलिस के राहत बचाव दल ने व्यक्ति के शव को पंचनामे के लिए धर्मशाला अस्पताल भेज दिया है। जबकि अन्य लोगों के पानी में फंसे होने या बह जाने की संभावना को देखते हुए पहाड़ी की तरफ खड्ड सर्च करने को टीम निकली है।

यहां जल विद्युत परियोजना ने जमकर होकर पेड़ कटान व कटाई की है व मलबा फेंका है। जिससे टपाली व मनूनी नाले का बहाब बदलने का प्रयास हुआ है। इस बारे में जिला प्रशासन को शिकायत दी है। लेकिन परियोजना पर कार्रवाई नहीं हुई। काफी नुकसान हुआ है। नगूनी में टीम से संपर्क होने पर ही पता चलेगा कि कुल कितने मजदूर बहे हैं।

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए