कांगू में सड़क धंसने से हादसे का शिकार हुई HRTC, मंडी का कुल्लू से कटा संपर्क, हाईवे पर भारी लैंडस्लाइड

हिमाचल क्राइम न्यूज़
मंडी। विशाल कुमार

हिमाचल प्रदेश में अभी बारिश का दौर थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है. इसी के साथ तबाही से हो रहे नुकसान का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार बीते रोज से पूरे प्रदेश सहित मंडी जिला में भी मूसलाधार बारिश का क्रम लगातार जारी है. इस बारिश से जहां जिला में नदी नाले उफान पर हैं. वहीं, चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-21 सहित कई सड़कें भी बंद हो गई है. भारी बारिश में बल्ह क्षेत्र पूरी तरह से जलमग्न हो गया है. जिले के अन्य स्थानों से भी ऐसी ही तस्वीरें सामने आ रही हैं.


मंडी में बारिश को लेकर अलर्ट
बताया जा रहा है कि मंडी शहर के खलियार वार्ड में एक छोटे से नाले में भारी बारिश के कारण इतना ज्यादा पानी आ गया कि सड़क ही जलमग्न हो गई और लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है. गोहर उपमंडल में भारी बारिश के कारण सभी नदी नाले उफान पर हैं. नालियों का पानी अब सड़कों पर बहने लगा है. जिला प्रशासन ने बारिश को लेकर मंडी जिले में अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को घरों से न निकलने की सलाह दी है.

कांगू में सड़क धंसने से HRTC बस हादसे का शिकार
सड़क धसने से बस हादसे का शिकार: मंडी से शिमला जा रही एचआरटीसी की बस सुंदरनगर के कांगू के पास सड़क धंसने से हादसे का शिकार हो गई. बस में ड्राइवर और कंडक्टर सहित 14 लोग सवार थे. 3 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं. गनीमत रही कि इस दौरान कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ. वहीं अगर कहीं बस मलबे में दब जाती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी.


कुल्लू से पूरी तरह से कटा मंडी जिला
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-21 बीती शाम को मंडी व पंडोह के बीच कई जगहों पर लैंडस्लाइड के कारण बंद है. जबकि कमांद कटौला होकर कुल्लू जाने वाली सड़क कांढी और चढ़ी नाला के पास बंद है. वहीं, कुल्लू के लिए वाया गोहर चैलचौक होकर जाने वाला रास्ता टिल्ली के पास बंद हो गया है. एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि बीती रात से हो रही भारी बारिश के कारण जिले में कई सड़के बंद पड़ी हैं. उन्होंने वाहन चालकों को बारिश के चलते सफर न करने की हिदायत दी है.



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter




Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से