शिमला: 11 नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का आरोपी निकला हिस्ट्रीशीटर

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। शिल्पी बिष्ट



राजधानी शिमला के चौपाल में 11 स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को पुलिस ने शिमला के घणाहट्टी से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मामले की जानकारी दी है. बता दें कि बच्चियों से छेड़छाड़ मामले में केस दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था. इससे पहले आरोपी कहीं और छिपता पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. छानबीन में पता चला है कि आरोपी पहले से ही हिस्ट्रीशीटर रहा है.


एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि आरोपी दुकानदार आपराधिक प्रवृति का है. आरोपी पहले भी हत्या मामले में सजा काट चुका है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है. डीएसपी चौपाल को मामले की जांच सौप दी गई है. बता दें कि चौपाल में 11 स्कूली छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. क्षेत्र के एक स्कूल की 11 छात्राओं ने एक अधेड़ व्यक्ति पर अलग-अलग समय पर उन्हें अश्लील तरीके से छूने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले में स्कूल की यौन उत्पीड़न समिति की अध्यक्ष की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.


स्कूल के पास दुकान चलाता है आरोपी

आरोपी स्थानीय निवासी है और स्कूल के पास ही दुकान चलाता है. छात्राओं ने अपनी शिकायत में बताया है कि जब वो लोग दुकान पर कुछ सामान खरीदने जाती थीं तो आरोपी उन्हें गलत और अश्लील तरीके से छूता था. आरोपी ने एक-दो नहीं बल्कि 11 स्कूली छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने की कोशिश की है. इनमें सातवीं से 11वीं कक्षा तक की छात्राएं शामिल हैं. इन्हीं में से एक छात्रा ने हिम्मत करके ये बात स्कूल की एक छात्रा को बताई, जिसके बाद 15 जून को छात्रा ने ये बात स्कूल की यौन उत्पीड़न समिति की अध्यक्ष शिक्षिका को बताई.


इसके बाद सेक्सुअल हरासमेंट कमेटी के सामने सभी 11 छात्राओं ने उनके साथ अश्लील हरकतें करने, शरीर में गलत जगह पर टच करने की बात कही. 18 जून को स्कूल प्रबंधन समिति की एक मीटिंग बुलाई गई. एसएमसी ने मीटिंग में ये मामला पुलिस को देने का फैसला लिया और पुलिस को इसकी शिकायत दी. वहीं, इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं.


"पुलिस को छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न की शिकायत मिली है. पॉक्सो एक्ट के तहत पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है. आरोपी की तलाश की जा रही है." - मनोज ठाकुर, एसएचओ चौपाल

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत