सीएम सुक्खू व अमित शाह की मुलाकात, सीएम ने लंबित धनराशि को जल्द जारी करने का आग्रह किया

हिमाचल क्राइम न्यूज़
शिमला/ नई दिल्ली। ब्यूरो


पिछले मानसून सीजन में हिमाचल में भारी आपदा में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था. नुकसान का आंकलन करने के लिए केंद्र से टीम आई थी. टीम ने 9042 करोड़ रुपये के नुकसान का आंकलन किया था.
अब हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर लंबित धनराशि को जल्द जारी करने का आग्रह किया. सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली दौरे में पीएम नरेंद्र मोदी सहित अन्य नेताओं से मुलाकात की है.

इसी कड़ी में गृह मंत्री से मुलाकात के बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल आपदाओं को लेकर संवेदनशील है. सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 2023 में आपदा के दौरान केंद्रीय टीम ने नुकसान का आंकलन किया था.

सीएम ने कहा कि वित्तीय सहायता जारी करने का मामला अभी भी मंत्रालय के समक्ष लंबित है. इधर, इस साल बरसात का मौसम शुरू हो चुका है और राज्य को इस धनराशि की जरूरत है. सीएम ने गृहमंत्री को यह भी बताया कि 14वें वित्त आयोग की सिफारिशों के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए राज्य को राज्य आपदा प्रतिक्रिया निधि यानी स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड (एसडीआरएफ) के अंतर्गत मिलने वाली 61.07 करोड़ रुपये की राशि भी लंबित है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन व भूकंप आदि की स्थितियों में उनके प्रभावी प्रबंधन के लिए हिमाचल को वित्तीय वर्ष 2021-2026 के लिए 200 करोड़ रुपये की राशि मिलनी है. उन्होंने एनडीआरएफ के अंतर्गत लंबित 60.10 करोड़ रुपये की रकम को भी जल्द जारी करने का आग्रह किया है.

इसके अलावा सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण निधि के अंतर्गत मंत्रालय को प्रस्तुत 125.84 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना को भी जल्द मंजूर करने की मांग उठाई. उन्होंने राज्य में एनडीआरएफ परिसरों की स्थापना की आवश्यकता पर जोर दिया.

इसके साथ ही मंडी, रामपुर और नालागढ़ में एनडीआरएफ परिसरों का निर्माण कार्य शुरू करने का अनुरोध किया. उन्होंने लाहौल-स्पीति में अंतरराज्यीय सीमा पर सरचू और शिंकुला में सरकारी भूमि पर अनाधिकृत कब्जे के मामले में उचित कार्रवाई की मांग की.

मुलाकात के दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ वित्त विभाग के प्रधान सचिव देवेश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर व दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर मीरा मोहंती भी मौजूद थीं.
Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत