शिमला: पुलिस और सैलानियों के बीच जोरदार बहसबाजी

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। अमन खांगटा 


राजधानी शिमला में आए दिन रिज और माल रोड पर पर्यटकों द्वारा हंगामा किया जा रहा है. बाहरी राज्यों से आए पर्यटक अकसर यहां आकर लोगों से उलझ जाते हैं. वहीं, ताजा मामले में शिमला में कुछ पर्यटक पुलिस से ही उलझ गए. रविवार शाम उस समय बवाल मच गया, जब माल रोड राजस्थान और हरियाणा से आए सैलानियों का एक ग्रुप लोकल पुलिस से उलझ गया. शिमला के एएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि रविवार को 70 से 80 सैलानी माल रोड पर नाच-गा रहे थे. इस दौरान लोकल पुलिस ने उन्हें नियमों का हवाला देकर रोकने की कोशिश की तो सैलानी उनके उलझ गए.


नाच-गाना बंद करने को लेकर भड़के सैलानी

एएसपी शिमला नवदीप सिंह ने बताया कि शिमला के रिज मैदान पर गश्त के लिए तैनात पुलिस जवानों ने सैलानियों को बताया कि माल रोड और रिज पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 लगी हुई है. इसके तहत यहां किसी तरह का शोर-शराबा नहीं किया जा सकता है. जब पुलिस ने सैलानियों से नाच-गाना बंद करने के लिए कहा तो सैलानी इसे लेकर भड़क गए और पुलिस वालों से ही उलझ गए. सैलानियों और लोकल पुलिस के बीच काफी देर तक बहस जारी रही. इस बीच एक पुलिस जवान ने सैलानियों से थाने चलने को कहा. जिससे सैलानी और भड़क गए और उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया. सैलानियों का आरोप था कि पुलिस के जवानों ने उनसे दुर्व्यवहार किया. जबकि दूसरी और पुलिस का तर्क था कि वो सिर्फ अपनी ड्यूटी कर रहे हैं.


एएसपी शिमला नवदीप सिंह ने बताया, "शिमला के रिज मैदान और माल रोड पर भारतीय दंड संहिता की धारा 163 के तहत कुछ चीजों पर प्रतिबंध लगा है. इसमें सिर्फ विशेष परिस्थितियों में ही छूट दी जाती है. ये प्रतिबंध सैलानियों की ही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगाए गए हैं. पुलिस और सैलानियों के बीच बहस के बाद पुलिस अफसरों ने सैलानियों को नियमों की जानकारी दूर की और उनकी गलतफहमी दूर की. जिसके बाद सब कुछ शांत हो गया.

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

केंद्रीय मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की सूची

ऐसा क्‍या हुआ शादी के तीसरे दिन ही दुल्‍हन पहुंच गई जेल? दूल्‍हे ने कहा... News in Hindi, Latest News, News

Laal Singh Chaddha Day 14: बुधवार को 'लाल सिंह चड्ढा' ने किया सबसे खराब कलेक्शन, कमाई देख आमिर भी होंगे हैरान

ओमिक्रॉन का खतरा : एक दिसंबर से विदेशियों को देना होगा 14 दिन का ब्योरा, निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट

Shimla:कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ट्रांसपोर्ट नियम कि अनुपालना हेतु डीसी ने की समीक्षा बैठक

IGMC में हुए हादसे कि जगह पहुंचे पूर्व सीएम जयराम ठाकुर

हिमाचल में डेढ़ हजार पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, इस दिन जारी होगा ऐडमिट कार्ड