हिमाचल: शराब के ठेके के सेल्समैन ने युवक को मारा चाकू, FIR दर्ज़

हिमाचल क्राइम न्यूज़
कुल्लू। ऋचा कपूर


जिला मुख्यालय के सरवरी में शराब के ठेके में काम करने वाले सेल्समैन को एक युवक के द्वारा बाईं टांग में चाकू मारने का मामला सामने आया है. आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घायल सेल्समैन का ढालपुर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.

कुल्लू पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुलदीप नाम का शख्स जो जिला मंडी का निवासी है. कुल्लू में शराब के ठेके पर सेल्समैन का काम करता है उसने सुंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. शिकायतकर्ता कुलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में कहा "शुक्रवार दोपहर आरोपी सुंदर सिंह सरवरी बस स्टैंड स्थित देसी शराब के ठेके पर आया और मुझसे शराब मांगी. कुछ समय बाद आरोपी फिर से ठेके पर आया और शराब के दाम को लेकर बहस करने लगा. बहस करते हुए आरोपी ने ठेके की तरफ पत्थर फेंक दिया जिससे शराब की एक बोतल टूट गई. कुलदीप ने अपने साथी भानू प्रताप सुंदर सिंह को आरोपी के द्वारा किए गए नुकसान को दिखाने के लिए जब ठेके के अन्दर लाया तो आरोपी ने मेरे साथी भानू की टांग पर चाकू मार दिया."

ठेके में मौजूद अन्य लोगों ने आरोपी को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया. कुल्लू पुलिस के एएसपी संजीव चौहान ने बताया "पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 126(2), 115(2), 324(2), 352 BNS के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है."

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

केंद्रीय मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की सूची

ऐसा क्‍या हुआ शादी के तीसरे दिन ही दुल्‍हन पहुंच गई जेल? दूल्‍हे ने कहा... News in Hindi, Latest News, News

Laal Singh Chaddha Day 14: बुधवार को 'लाल सिंह चड्ढा' ने किया सबसे खराब कलेक्शन, कमाई देख आमिर भी होंगे हैरान

ओमिक्रॉन का खतरा : एक दिसंबर से विदेशियों को देना होगा 14 दिन का ब्योरा, निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट

Shimla:कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ट्रांसपोर्ट नियम कि अनुपालना हेतु डीसी ने की समीक्षा बैठक

IGMC में हुए हादसे कि जगह पहुंचे पूर्व सीएम जयराम ठाकुर

हिमाचल में डेढ़ हजार पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, इस दिन जारी होगा ऐडमिट कार्ड