प्रदेश में अब अनुबंध कर्मियों को नियमित होने पर ही मिलेगा वरिष्ठता और वित्तीय लाभ, एक्ट आज से लागू

हिमाचल क्राइम न्यूज़
शिमला। शिवम/ रोहित ठाकुर


हिमाचल में कर्मचारियों को अनुबंध सेवाकाल का वरिष्ठता और वित्तीय लाभ नहीं देने का एक्ट आज से प्रभावी हो गया है। हिमाचल प्रदेश सरकारी कर्मचारियों की भर्ती और सेवा शर्ते अधिनियम-2024 को लेकर कार्मिक विभाग की सचिव एमसुधा देवी की ओर से इस बारे में अधिसूचना जारी की गई है. इससे पहले राज्यपाल ने भी इस बिल को इसी महीने 7 फरवरी को अपनी मंजूरी दी थी। जिसके बाद विधि सचिव ने इसे नोटिफाई कर दिया था.विंटर सेशन में पास हुआ था विधेयकबता दें कि 12 दिसंबर 2003 के बाद भर्ती अनुबंध कर्मचारी इसके दायरे में आएंगे वहीं, दिसंबर 2024 में धर्मशाला में आयोजित हुए विधानसभा के शीतकालीन सत्र में प्रदेश सरकारी कर्मचारियों की भर्ती और सेवा शर्ते विधेयक 2024 को पारित किया गया था। जिसका मकसद अनुबंध कर्मचारियों को कॉन्ट्रैक्ट सर्विस की सीनियोरिटी और इंक्रीमेंट देने से रोकना था।

नियमित होने पर ही मिलेंगे वित्तीय लाभहिमाचल प्रदेश सरकारी कर्मचारियों की भर्ती और सेवा शर्ते अधिनियम-2024 के प्रभावी होने के बाद अब अनुबंध सेवाकाल को वरिष्ठता में नहीं जोड़ा जाएगा. सभी अनुबंध कर्मचारियों को अब नियमित होने के बाद ही वरिष्ठता और वित्तीय लाभ मिलेंगे. इस तरह से अब इस बिल का एक्ट बनने के बाद अनुबंध कर्मचारियों को कोर्ट से मिला लाभ भी लेने के लिए दोबारा कोर्ट ही जाना पड़ सकता है. राज्य सरकार अब अदालत में वित्तीय देनदारी के मामले में इस नए कानून का डिफेंस ले सकती है। 2003 से अनुबंध आधार पर शुरू हुई थीं नियुक्तियांबता दें कि हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के ताज मोहम्मद बनाम लेखराम मामले में कोर्ट ने अनुबंध कर्मचारियों को कांट्रैक्ट पीरियड की वरिष्ठता और इंक्रीमेंट देने का फैसला सुनाया है. वहीं, आयुर्वेद विभाग के शीला देवी बनाम सरकार केस में अनुबंध अवधि को पेंशन के लिए गिने जाने के भी आदेश हुए हैं. ऐसे में हिमाचल प्रदेश सरकारी कर्मचारियों की भर्ती और सेवा शर्ते अधिनियम-2024 प्रभावी होने से अब स्थिति बदल गई है। हिमाचल में वर्ष 2003 से अनुबंध आधार पर नियुक्तियां शुरू हुई थीं।

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत