पहले की पेट्रोल पंप कि रेक्की, फिर लुटे 60 हजार, गिरफ्तार

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ 

ऊना। विशाल सैनी

जिला स्थित इंडस्ट्रियल एरिया टाहलीवाल में जियो पेट्रोल पंप पर आधी रात को हुई लूट मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को पंजाब से दबोचने में सफलता हासिल की है. आरोपियों की पहचान पंजाब के होशियारपुर जिला के गढ़शंकर निवासी मनप्रीत सिंह और नवांशहर के रहने वाले बलविंदर सिंह के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी पंजाब पुलिस को भी कई मामलों में वांटेड है. इसके अलावा यह दोनों युवक ड्रग्स के भी एडिक्टेड बताए गए हैं.


पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच के बाद कुछ और लोगों की गिरफ्तारियां भी संभव है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पंजाब पुलिस से संपर्क करते हुए इन दोनों आरोपियों की पहचान की और उन्हें दबोच लिया गया है. हालांकि, आरोपियों के पास से अभी तक किसी प्रकार की कोई नकदी बरामद नहीं की गई है.


पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा, "इन दोनों आरोपियों ने रात के वक्त करीब 3:15 बजे पेट्रोल पंप पर हथियारों के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था और 60000 रुपये की नकदी लेकर फरार होने में कामयाब रहे थे. पुलिस ने प्राथमिक तौर पर इस मामले की जांच करते हुए सीसीटीवी की फुटेज को आधार बनाया. इसके बाद आरोपियों को लेकर पंजाब पुलिस के साथ सूचना साझा की गई और मामले की तफ्तीश को भी आगे बढ़ाया गया".


उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस से मिली सूचना के आधार पर सामने आया कि यह दोनों युवक पंजाब के होशियारपुर जिला के निवासी है. इनकी पहचान मनप्रीत सिंह और बलविंदर सिंह के रूप में पहचाने गए हैं. जिनकी पंजाब में भी कुछ आपराधिक वारदातों में संलिप्तता रही है. इन दोनों युवकों के ड्रग्स एडिक्ट होने की बात भी सामने आई.


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लूट की वारदात को अंजाम देने से 3 घंटे पहले मौके पर एक स्विफ्ट कार भी सीसीटीवी फुटेज में ट्रैक की गई. संभवत: इस कार में रेकी करने के लिए पहले ही आरोपी मौजूद रहे. जबकि ठीक 3 घंटे के बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया. इस मामले की विस्तृत जांच करके यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इन आरोपियों के साथ और कौन-कौन लोग इस तरह की वारदात में शामिल है. इस मामले में आने वाले समय में और गिरफ्तारियां भी संभव हैं।


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

ऐसा क्‍या हुआ शादी के तीसरे दिन ही दुल्‍हन पहुंच गई जेल? दूल्‍हे ने कहा... News in Hindi, Latest News, News

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

Laal Singh Chaddha Day 14: बुधवार को 'लाल सिंह चड्ढा' ने किया सबसे खराब कलेक्शन, कमाई देख आमिर भी होंगे हैरान

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

गाजियाबाद: सीएम योगी का मतदाता संवाद कार्यक्रम में संबोधन आज, अखिलेश और जयंत करेंगे संयुक्त प्रेसवार्ता

चंडीगढ़ में रंगरलिया मनाने के चक्कर में लूट गया शिमला का 61 वर्षीय बुजुर्ग, 2 युवतियां गिरफ्तार