File Photo हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो शिमला || पड़ोसी राज्य जेएंडके के जम्मू बस अड्डे पर ग्रेनेड हमले के बाद हिमाचल में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सीआईडी की सूचना के बाद सूबे के सभी अंतरराज्यीय बस अड्डों पर पुलिस की नफरी बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही सभी सीमावर्ती जिलों चंबा, कांगड़ा, ऊना, सोलन, सिरमौर व लाहौल -स्पीति में खास एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने पाकिस्तान के साथ सरहद पर तनातनी के चलते एहतियातन सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी थी। परियोजनाओं की सुरक्षा पुख्ता करने के निर्देश गृह विभाग ने भी सभी जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि सामरिक और राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न प्रतिष्ठानों और परियोजनाओं की सुरक्षा पुख्ता करें। इसके बाद रेल लाइनों, बिजली प्रोजेक्ट, डैम, एयरपोर्ट, टनल, पावर ट्रांसमिशन लाइनें, दूरदर्शन एवं आल इंडिया रेडियो स्टेशनों, ऑयल स्टोरेज स्टेशनों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। वीरवार की घटना के बाद पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को हर छोटी-बड़ी सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों से साझा करने ...
Comments
Post a Comment