मंडी: छेड़छाड़ के आरोपी 65 वर्षीय बुजुर्ग ने लगाया फंदा

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

मंडी। क्राइम डेस्क



पुराना बाजार निवासी वृद्ध ने बुधवार सुबह घर पर फंदा लगाकर जान दे दी। वृद्ध पर दो दिन पहले ही थाना बीएसएल कॉलोनी में एक नाबालिग को फोन पर परेशान करने और उसका पीछा करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज गई थी। माना जा रहा है कि समाज में हुई बदनामी के चलते ही 65 वर्षीय बुजुर्ग ने जान दे दी।


उसने सुसाइड नोट में मर्जी ने जाने देने की बात कही है। साथ ही संपत्ति के बंटवारे के बारे में भी लिखा है। बीएसएल थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के शव बुजुर्ग का शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक बुजुर्ग के खिलाफ पिछले दिनों एक नाबालिग युवती को फोन पर परेशान करने और उसका पीछा करने को लेकर पीड़ित के परिजनों ने थाना बीएसएल कॉलोनी में पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया था। इससे वृद्ध कारोबारी की समाज में काफी फजीहत हुई थी। इसके चलते वह तनाव में था।


बुधवार सुबह उठने के बाद पत्नी ने उसे चाय पिलाई और घरेलू कार्य में व्यस्त हो गई। इसी दौरान बुजुर्ग ने छत पर बनी गुमटी के हुक से फंदा लगा लिया। काफी देर तक नीचे नहीं आने पर घर वाले बुलाने छत पर गए तो उसे फंदे से लटका पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। थाना प्रभारी प्रकाश चंद मिश्रा ने बताया पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

हिमखंड मे शहीद विदेश कुमार ने मां से किया था जल्द घर आने का वादा, अब तिरंगे में लिपटा पहुंचेगा पार्थिव शरीर

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

Auto Rules: एक अप्रैल 2026 से नए ऑटो नियम लागू, कारें होंगी महंगी, E20 फ्यूल से बदलेगा ड्राइविंग अनुभव

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पहले अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में दिखाई जाएंगी 41 देशों की 135 फिल्में, आगाज 7 सितंबर से

29 मई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Kullu: बर्फ पर फिसली स्कार्पियो और जा गिरी घर कि छत पर

बहू ने डंडे से पीटकर ससुर की हत्या

हमीरपुर:रैपिड एंटीजन टैस्ट में 18 लोग निकले कोरोना पाॅजीटिव

डूसू चुनाव : 24 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में बंद, 40 प्रतिशत से अधिक मतदान, नतीजे आज