फेस्टिवल सीजन ने फिर भर डाला कोरोना काल मे खाली हुआ सरकारी ख़ज़ाने

 



त्योहारी सीजन में हिमाचल सरकार के लिए सुखद खबर सामने आई है। कोरोना की वजह से खाली हो रहे सरकार के खजाने का फिर से भरने का सिलसिला शुरू हो गया है। हिमाचल प्रदेश आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से जारी आंकड़े इस बात की तस्दीक कर रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार अक्तूबर 2019 की तुलना में अक्तूबर 2020 में मासिक राजस्व प्राप्तियों में 21 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। साल 2019 के अक्तूबर महीने में जहां आबकारी एवं कराधान विभाग ने जीएसटी, एक्साइज व अन्य एक्ट के तहत 350.39 करोड़ का राजस्व अर्जित किया था। वहीं, अक्तूबर 2020 में यह बढ़कर 425 करोड़ हो गया है। इसमें राज्य जीएसटी व एक्साइज में 17 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई है।



अक्तूबर 2019 के 132.83 करोड़ से बढ़कर राज्य जीएसटी अक्तूबर 2020 में 155.91 करोड़ जबकि एक्साइज टैक्स 115.11 करोड़ से बढ़कर 134.73 करोड़ जमा हुआ। वहीं, अक्तूबर 2019 के 67.90 करोड़ के वैट राजस्व अक्तूबर 2020 में 49 फीसदी बढ़त के साथ 101.31 करोड़ पहुंच गया है। कुल राजस्व की बात करें तो कोरोना काल में जहां 2019 की तुलना में अप्रैल से जुलाई तक 34.37 फीसदी राजस्व घाटा था, वहीं अक्तूबर 2020 में कुल राजस्व घाटा महज 19.27 फीसदी रह गया है। आबकारी एवं कराधान आयुक्त रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि राजस्व बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पूरा प्रयास है कि अगले दो महीनों में पिछले साल की तुलना में राजस्व बराबर आ जाए और नए साल से राजस्व मुनाफा भी दिखना शुरू हो सकता है।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

आखिरकार अमित शाह ने निभाया वादा, अनुराग राज्य मंत्री

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

Auto Rules: एक अप्रैल 2026 से नए ऑटो नियम लागू, कारें होंगी महंगी, E20 फ्यूल से बदलेगा ड्राइविंग अनुभव

कांगड़ा पहुंचा कोविड-19 पॉजिटिव संक्रमित, अप्रैल के अंतिम दिनों में आया था

सीएम जयराम ठाकुर हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया से साझा की जानकारी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

250 करोड़ स्कैम में हिमाचल में CBI की छापेमारी

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से