हिमाचल के सीएम के बाद विधानसभा के स्पीकर भी निकले कोरोना संक्रमित

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

शिमला।



अटल टनल रोहतांग के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले नेताओं के कोरोना पॉजिटिव आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इसी कड़ी के तहत मुखयमंत्री जयराम ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि संतोष की बात यह है कि विपिन सिंह परमार ने रोहतांग दौरे के दौरान अपना कोरोना टैस्ट करवाया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट नैगेटिव आई थी।


इसके बाद जब गत 11 अक्तूबर को विधानसभा अध्यक्ष के पीएसओ कोरोना पॉजिटिव पाए गए तो उन्होंने फिर से बुधवार को दोपहर बाद 3 बजे अपना टैस्ट करवाया, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटीव आई है। जिस दिन उनके पीएसओ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, उस दिन वह अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर गए थे। 13 अक्तूबर को उन्हें लक्षण दिखाई दिए, जिसके चलते उन्होंने टैस्ट करवाने का निर्णय लिया। 

उल्लेखनीय है कि रोहतांग दौरे के दौरान वह प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत समारोह में अन्य नेताओं के साथ खड़े थे।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

नादौन के पूर्व भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ फूटा लोगों का ग़ुस्सा

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा-सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: निरत और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता 'नील नयन, नील पलक'

हिमाचल में शिक्षा का फर्ज़ीवाड़ा:17 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 177 कॉलेज के खिलाफ मिली 150 शिकायतें

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

US: ईरान की नाकाबंदी के बीच अमेरिका का एक और बड़ा फैसला, चीनी तेल रिफाइनरी और 40 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध