बस कंडक्टर के साथ मारपीट व वर्दी फाड़ने मामले पर कोर्ट ने दी आरोपी को इतने समय कि सज़ा

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

बीबीएन। अमनदीप सैनी



नालागढ़ के न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी ने एचआरटीसी के परिचालक के साथ मारपीट करने के मामले में एक आरोपी को छह माह का कारावास व 2 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। सहायक जिला न्यायवादी गीतांजलि ने बताया कि वर्ष 2012 में एचआरटीसी की बस नालागढ़ से शिमला जा रही थी। इस बस में परिचालक रामलोक ड्यूटी पर थे.


जैसे ही वह छियाछी के पास पहुंचे तो वहां विनोद कुमार बस में चढ़ने लगे। उसी दौरान कुछ सवारियां उतर रही थीं। परिचालक रामलोक ने विनोद को कहा कि वह पहले सवारियों को उतरने दे, उसके बाद बस में चढ़े। इतने में विनोद कुमार भड़क गया और परिचालक के साथ झगड़ा करने लगा। 

देखते ही देखते मारपीट पर उतर आया और उसकी वर्दी तक फाड़ दी। साथ ही उसने मारपीट की और परिचालक की टिकट काटने वाली मशीन भी तोड़ दी। परिचालक ने रामशहर थाने में विनोद के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया।


मामले की सुनवाई करते हुए न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) जितेंद्र सैणी ने विनोद कुमार को धारा 353  के तहत छह माह का कारावास व 500 रुपये जुर्माना, 332 के तहत छह माह का कारावास व 500 रुपये जुर्माना, 506 के तहत छह माह का कारावास व 500 रुपये जुर्माना तथा 3 पीडीपी के तहत छह माह की कारावास व 500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

हिमखंड मे शहीद विदेश कुमार ने मां से किया था जल्द घर आने का वादा, अब तिरंगे में लिपटा पहुंचेगा पार्थिव शरीर

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

Auto Rules: एक अप्रैल 2026 से नए ऑटो नियम लागू, कारें होंगी महंगी, E20 फ्यूल से बदलेगा ड्राइविंग अनुभव

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पहले अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में दिखाई जाएंगी 41 देशों की 135 फिल्में, आगाज 7 सितंबर से

29 मई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Kullu: बर्फ पर फिसली स्कार्पियो और जा गिरी घर कि छत पर

बहू ने डंडे से पीटकर ससुर की हत्या

हमीरपुर:रैपिड एंटीजन टैस्ट में 18 लोग निकले कोरोना पाॅजीटिव

डूसू चुनाव : 24 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में बंद, 40 प्रतिशत से अधिक मतदान, नतीजे आज