कुल्लू : हिमाचल पुलिस संभालेगी अटल टनल कि सुरक्षा का बेड़ा

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

कुल्लू।



 देश के लिए सामरिक दृष्टि से अति संवेदनशील अटल टनल रोहतांग की सुरक्षा का पूरा जिम्मा हिमाचल प्रदेश पुलिस संभालेगी। गुरुवार को मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में गृह, वन, सेना, बीआरओ, आईबी और पुलिस अधिकारी शामिल हुए। बैठक में तय हुआ कि पुलिस टनल के अंदर व बाहर उत्तर व दक्षिण पोर्टल पर स्थायी सुरक्षा तंत्र खड़ा करेगी। टनल का मेंटेनेंस बीआरओ के पास रहेगा।


 टनल के अंदर सुरक्षा व्यवस्था के लिए बीआरओ और पुलिस के नोडल अधिकारी काम करेंगे। आधुनिक तकनीक वाले निगरानी तंत्र की मदद से ट्रैफिक मैनेज किया जाएगा। कैट प्लान के तहत बीआरओ से मिलने वाले बारह करोड़ से  लाहौल की तरफ पौधरोपण किया जाएगा जबकि टनल निर्माण के दौरान आसपास बनाए गए बीआरओ की रिहाइशों को हिमाचल पुलिस इस्तेमाल करेगी। 


वाहनों खासकर सेना के रसद और आयुध के अलावा पेट्रोलियम पदार्थों के आवागमन को लेकर स्टैंडर्ड ऑपरेेटिंग प्रोसीजर के तहत ही आने-जाने की अनुमति दी जाएगी। इस दौरान पुलिस इन वाहनों को टनल पार करने के लिए एस्कार्ट करेगी। बैठक में पुलिस के भेजे सुरक्षा प्रस्ताव को भी सैद्धांतिक अनुमति दे दी है। मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची ने बताया कि कैबिनेट की आने वाली बैठक में पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है। बैठक में डीजीपी संजय कुंडू के अलावा अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव वन संजय गुप्ता, सेना, सीमा सड़क संगठन के अलावा कुछ खुफिया एजेंसियों के अधिकारी भी शामिल हुए। 


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

कुल्लू: कमरे में ठंड से बचने के लिए रखी थी अंगीठी, दम घुटने से हुई मौत

शिमला:HRTC बस में 3.8 किलो अफीम की तस्करी, दो गिरफ्तार

सुप्रीम कोर्ट: मानसिक परेशानी से हर कोई अलग तरह से लड़ता है.. एक तराजू में न तौलें, ऐसा कहकर रद्द कर दिया हाईकोर्ट का आदेश

न्यायिक हिरासत में रहे आरोपी की पीजीआई में उपचार के दौरान से मौत

जयराम सरकार ने मीटिंग के दौरान नौकरी से संबंध लिए फैसले

10 जुलाई को होगा राजा वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार, सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द

हिमाचल में बढ़ गई सैलरी, चौकीदार से लेकर स्टाफ नर्स और स्वास्थ्य अधिकारी तक की बल्ले-बल्ले

बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया के चैनल दूरदर्शन फ्री डिश पर

जनरल बिपिन रावत बनेंगे देश के पहले सीडीएस