शिक्षा बोर्ड ने लगाया एक साल तक अध्यापकों पर प्रतिबंध

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

धर्मशाला।



 स्कूल शिक्षा बोर्ड के मुताबिक सभी 13 अध्यापकों का जबाव प्राप्त हो गया है लेकिन सुधार के मध्यनजर एक साल तक उन अध्यापकों की पेपर चेकिंग संबंधी प्रक्रिया में सेवाएं नहीं ली जाएंगी। वहीं स्कूल शिक्षा बोर्ड की असाईंमेंट संबंधी विभिन्न कार्यों में भी उनकी सेवाएं नहीं ली जाएंगी। भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा न करने की हिदायत भी जारी की है। उल्लेखनीय है कि मामला आने के बाद उत्तरपुस्तिकाओं की री-चेकिंग के बदले जो मेहनताना उक्त अध्यापकों को दिया जाना था उसे रोक लिया था लेकिन अब बोर्ड ने उसमे 10 फीसदी ही कटौती की है। 


विदित रहे कि उत्तरपुस्तिकाओं की पुनर्मूल्यांकन/पुर्निरीक्षण के समय मूल्यांकन पर अंकों में 10 प्रतिशत से अधिक भिन्नता पाए जाने पर संबंधिक परीक्षक को बोर्ड ड्युटी से डिवार करने तथा दंड लगाने का प्रावधान किया गया है। दंडित परीक्षक एवं चेकिंग असिस्टेंट की सेवा पंजिका में एंट्री करने हेतु मामला निदेशक उच्चतर/प्रारंभिक शिक्षा को भी प्रेषित किया जाता है।

 

वहीं हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा. सुरेश कुमार सोनी का कहना है कि 13 अध्यापकों का जबाव प्राप्त हुआ है फिर भी बोर्ड परीक्षाओं की पेपर चेकिंग प्रक्रिया में एक साल तक उनकी सेवाएं नहीं ली जाएंगी। एक साल के लिए उन्हें इस प्रक्रिया से बाहर किया गया है। बोर्ड की असाईंमेंट संबंधी विभिन्न कार्यों में उनकी सेवाएं भी नहीं ली जाएंगी। पेपर चेकिंग के बदले उन 13 अध्यापकों को जो मेहनताना दिया जाना था, उसमें 10 प्रतिशत कटौती का निर्णय लिया गया है। जल्द ही इस बारे अधिसूचना जारी की जाएगी। भविष्य में गलती न करने की हिदायत जारी की है।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

आखिरकार अमित शाह ने निभाया वादा, अनुराग राज्य मंत्री

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

Auto Rules: एक अप्रैल 2026 से नए ऑटो नियम लागू, कारें होंगी महंगी, E20 फ्यूल से बदलेगा ड्राइविंग अनुभव

कांगड़ा पहुंचा कोविड-19 पॉजिटिव संक्रमित, अप्रैल के अंतिम दिनों में आया था

सीएम जयराम ठाकुर हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया से साझा की जानकारी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

250 करोड़ स्कैम में हिमाचल में CBI की छापेमारी

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से