हमीरपुर: 30 नवंबर तक बंद रहेंगी नादौन की दो संपर्क सडक़ें

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

हमीरपुर।

फ़ाइल फ़ोटो: Getty Image


मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते नादौन उपमंडल की दो संपर्क सडक़ों पर वाहनों की आवाजाही 30 नवंबर तक बंद की गई है। जिलाधीश हरिकेश मीणा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।


  उन्होंने बताया कि पट्टा जलाड़ी से खौला सडक़ का काम सुचारू रूप से जारी रखने के लिए इस मार्ग पर यातायात 30 नवंबर तक बंद किया गया है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक पट्टा जलाड़ी-मण सडक़ या रंगस-रैल बड़ा मार्ग या सुधाल-सलेहड़ सडक़ से आवाजाही कर सकते हैं। 


इसी प्रकार नेशनल हाईवे 70 से जोल सप्पड़ सडक़ भी 30 नवंबर तक बंद रहेगी। इस क्षेत्र के लोग वैकल्पिक रूट के रूप में नेरी सडक़ से आवाजाही कर सकते हैं। जिलाधीश ने इस दौरान दोनों क्षेत्रों के वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

नादौन के पूर्व भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ फूटा लोगों का ग़ुस्सा

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा-सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: निरत और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता 'नील नयन, नील पलक'

हिमाचल में शिक्षा का फर्ज़ीवाड़ा:17 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 177 कॉलेज के खिलाफ मिली 150 शिकायतें

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

US: ईरान की नाकाबंदी के बीच अमेरिका का एक और बड़ा फैसला, चीनी तेल रिफाइनरी और 40 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध