Shimla:पूर्व नागालैंड के राज्यपाल व हिमाचल पुलिस के डीजीपी ने की खुदकुशी

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। क्राइम डेस्क


हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नागालैंड के पूर्व राज्यपाल और पूर्व सीबीआई निदेशक अश्वनी कुमार (Aswani Kumar) ने सुसाइड (Suicide) कर लिया है. बताया जा रहा है कि

शिमला में एक घर में उन्होंने सुसाइड किया है. सूचना के बाद हिमाचल के डीजीपी संजय कुंडू मौके पर पहुंचे हैं. इसके अलावा, शिमला के एसपी भी मौके पर पहुंचे हैं. शिमला के एसपी मोहित चावला (Shimla SP) ने मामले की पुष्टि की है।


छोटा शिमला की घटना

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम की यह घटना है. छोटा शिमला के ब्रोकहॉस्ट में एक घर में यह घटना पेश आई है. सूत्रों का कहना है कि पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है. बताया यह भी जा रहा है कि कुछ समय से वह डिप्रेशन में चल रहे थे।


कौन थे अश्वनी कुमार

अश्वनी कुमार हिमाचल के डीजीपी भी रह चुके हैं. जुलाई 2006 से 2008 तक वह डीजीपी हिमाचल थे. इसके अलावा, अगस्त 2008 से नवंबर 2010 तक वह सीबीआई के निदेशक भी रहे.  70 वर्षीय अश्वनी कुमार का जन्म हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के नाहन में हुआ था. वह आईपीएस अधिकारी थे और सीबीआई व एसपीजी में विभिन्न पदों पर रहे. अश्वनी कुमार सीबीआई के पहले ऐसे प्रमुख थे, जिन्हें बाद में राज्यपाल बनाया गया. मार्च 2013 में उन्हें नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया था. हालांकि, वर्ष 2014 में उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था. इसके बाद, वह शिमला में एक निजी विश्वविद्यालय के वीसी भी रहे थे.


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

हिमखंड मे शहीद विदेश कुमार ने मां से किया था जल्द घर आने का वादा, अब तिरंगे में लिपटा पहुंचेगा पार्थिव शरीर

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

Auto Rules: एक अप्रैल 2026 से नए ऑटो नियम लागू, कारें होंगी महंगी, E20 फ्यूल से बदलेगा ड्राइविंग अनुभव

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पहले अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में दिखाई जाएंगी 41 देशों की 135 फिल्में, आगाज 7 सितंबर से

29 मई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Kullu: बर्फ पर फिसली स्कार्पियो और जा गिरी घर कि छत पर

बहू ने डंडे से पीटकर ससुर की हत्या

हमीरपुर:रैपिड एंटीजन टैस्ट में 18 लोग निकले कोरोना पाॅजीटिव

डूसू चुनाव : 24 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में बंद, 40 प्रतिशत से अधिक मतदान, नतीजे आज