हिमाचल कैबिनेट कि होने वाली मीटिंग में होंगे यह फैसले

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
शिमला। न्यूज़ डेस्क

हिमाचल कैबिनेट की बैठक 9 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते हैं।  पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को सरकार किसी भी तरह की जल्दबाजी में नहीं खोलेगी। सोमवार को विश्व शिक्षक दिवस पर राजधानी शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि 9 अक्तूबर को प्रस्तावित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में स्कूलों को खोलने पर फैसला लिया जाएगा। ठाकुर ने बताया कि छोटे बच्चों के बीच सामाजिक दूरी का पालन करवाना बहुत मुश्किल है। 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा। इसको लेकर अंतिम फैसला मंत्रिमंडल की बैठक में ही लिया जाएगा।

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को 15 अक्तूबर के बाद अपने स्तर पर स्कूल खोलने का फैसला लेने की मंजूरी दी है। इसी क्रम में शिक्षा विभाग ने कैबिनेट बैठक के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है। प्रस्ताव के तहत पहले चरण में 9वीं से 12वीं कक्षाओं को खोलने की योजना है। बैठक में एक अन्य विकल्प भी रखा जाएगा। इसमें सिर्फ बोर्ड कक्षाओं 10वीं और 12वीं को ही बुलाने की बात है। अगर 9वीं से कक्षाओं को बुलाया जाना है तो दो कक्षाओं को सुबह और दो को शाम के सत्र में चलाने का विकल्प है। 15 अक्तूबर के बाद सभी स्कूलों और कॉलेजों में सौ फीसदी शिक्षकों और गैर शिक्षकों को बुलाया जाना तय है। अभी एक दिन में पचास फीसदी स्टाफ को ही बुलाया जा रहा है।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

कुल्लू: कमरे में ठंड से बचने के लिए रखी थी अंगीठी, दम घुटने से हुई मौत

शिमला:HRTC बस में 3.8 किलो अफीम की तस्करी, दो गिरफ्तार

सुप्रीम कोर्ट: मानसिक परेशानी से हर कोई अलग तरह से लड़ता है.. एक तराजू में न तौलें, ऐसा कहकर रद्द कर दिया हाईकोर्ट का आदेश

न्यायिक हिरासत में रहे आरोपी की पीजीआई में उपचार के दौरान से मौत

जयराम सरकार ने मीटिंग के दौरान नौकरी से संबंध लिए फैसले

10 जुलाई को होगा राजा वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार, सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द

हिमाचल में बढ़ गई सैलरी, चौकीदार से लेकर स्टाफ नर्स और स्वास्थ्य अधिकारी तक की बल्ले-बल्ले

बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया के चैनल दूरदर्शन फ्री डिश पर

जनरल बिपिन रावत बनेंगे देश के पहले सीडीएस