मंडी:30 साल के दामाद ने अपने ससुराल में किया सुसाइड

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

मंडी।



हिमाचल प्रदेश में कोरोना काल के दौरान आत्महत्याओं (Suicide) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ताजा घटनाक्रम में मंडी (Mandi) जिला के बल्ह उपमंडल की ग्राम पंचायत लोअर रिवालसर के त्राम्बी गांव का है. यहां पर दामाद ने ससुराल में जाकर जहर (Poison) खा लिया और जिसके चलते बाद में उसकी मौत हो गई.


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है. मृतक की पहचान 30 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र जमनादास गांव मकरुज, झंडूता बिलासपुर के रूप में हुई है.

ससुराली ले गए अस्पताल
जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय अनिल कुमार अपने ससुराल त्राम्बी गांव आया हुआ था, जहां उसने जहरीला पदार्थ खा लिया. तबीयत बिगड़ती देख ससुराल पक्ष के लोग उसे सीएचसी रिवालसर ले गए थे, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरो ने उसे नागरिक अस्पताल मंडी भेज दिया था, जहां उसकी मौत हो गई.

क्या बोली पुलिस
एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को हवाले कर दिया है. मामले की गहनता से जांच जारी है. 

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

आखिरकार अमित शाह ने निभाया वादा, अनुराग राज्य मंत्री

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

Auto Rules: एक अप्रैल 2026 से नए ऑटो नियम लागू, कारें होंगी महंगी, E20 फ्यूल से बदलेगा ड्राइविंग अनुभव

कांगड़ा पहुंचा कोविड-19 पॉजिटिव संक्रमित, अप्रैल के अंतिम दिनों में आया था

सीएम जयराम ठाकुर हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया से साझा की जानकारी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

कोरोना: मणिपुर के चंदेल जिले में एक माह में 325 फीसदी बढ़े मरीज, पूर्वोत्तर के 13 जिलों में हालात चिंताजनक

250 करोड़ स्कैम में हिमाचल में CBI की छापेमारी

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए