सोलन: 2 साल कि हाज़री एक ही साल में लगा डाली, BDO सहित सचिव के खिलाफ दर्ज़ FIR

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

सोलन। अमित शर्मा



कुनिहार के खंड विकास कार्यालय के सचिव ने एक ही दिन में दो साल की हाजिरी लगा दी। पेट्रोल पंप और अन्य निजी कारोबारी चलाने वाला सचिव पिछले दो साल से दफ्तर ही नहीं आया था। विजिलेंस ने इस मामले में सचिव और खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) विजय पॉल और सचिव देवेंद्र कालिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सचिव के कार्यालय नहीं आने को उच्चाधिकारी नजरअंदाज करते रहे। मामले की शिकायत विजिलेंस के डीएसपी संतोष शर्मा को मिली तो उन्होंने योजना बनाकर जाल बिछाया। जब पक्के सुबूत हाथ लगे तो उन्होंने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।


डीएसपी विजिलेंस ने बताया कि खंड विकास कार्यालय में तैनात सचिव पिछले दो वर्षों से कार्यालय नहीं आ रहा था। विभाग को शिकायत मिली थी कि सचिव कार्यालय न आकर पेट्रोल पंप और हार्डवेयर का व्यवसाय चला रहा है। जब सचिव को पता चला कि विजिलेंस जांच कर रही है तो वह एक दिन कार्यालय आया और खंड विकास अधिकारी कुनिहार के साथ मिलकर पिछले दो वर्षों की हाजिरी एक ही दिन में लगा दी। मामले में सचिव और बीडीओ पर केस दर्ज किया गया है। डीएसपी विजिलेंस ने बताया कि जब विजिलेंस ने सचिव की हाजिरी का रिकॉर्ड मांगा तो बीडीओ ने भी गलत सत्यापित दस्तावेज प्रस्तुत किए।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

हिमखंड मे शहीद विदेश कुमार ने मां से किया था जल्द घर आने का वादा, अब तिरंगे में लिपटा पहुंचेगा पार्थिव शरीर

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

Auto Rules: एक अप्रैल 2026 से नए ऑटो नियम लागू, कारें होंगी महंगी, E20 फ्यूल से बदलेगा ड्राइविंग अनुभव

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पहले अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में दिखाई जाएंगी 41 देशों की 135 फिल्में, आगाज 7 सितंबर से

29 मई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Kullu: बर्फ पर फिसली स्कार्पियो और जा गिरी घर कि छत पर

बहू ने डंडे से पीटकर ससुर की हत्या

हमीरपुर:रैपिड एंटीजन टैस्ट में 18 लोग निकले कोरोना पाॅजीटिव

डूसू चुनाव : 24 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में बंद, 40 प्रतिशत से अधिक मतदान, नतीजे आज