Kangra: 26 वर्षीय युवक कि कोरोना संक्रमण से मौत

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 

कांगड़ा। विनय कुमार



 कांगड़ा में कोरोना संक्रमित युवती की डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल टांडा में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पालमपुर के बंदला की 26 वर्षीय युवती को 28 अक्तूबर को टांडा मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया था। यह युवती कोरोना संक्रमित पाई गई थी और अन्य गंभीर बीमारी से ग्रस्त थी। 


मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डाॅ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि गंभीर बीमारी से ग्रस्त पालपमुर के बंदला की युवती को टीएमसी में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में युवती का सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। युवती की 28 और 29 अक्तूबर की रात को अस्पताल में निधन हो गया। जिला में अभी तक कोरोना संक्रमित 63 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।


इसके अलावा जिला में वीरवार को 3 पुलिस कर्मियों सहित कोरोना के 34 नए मामले सामने आए हैं तथा 10 मरीज स्वस्थ हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि वीरवार को राजपुरा कांगड़ा की 62 वर्षीय महिला, बही जंबल डाडासीबा के 42 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा के 42 वर्षीय व्यक्ति, टांडा मेडिकल कालेज की 25 वर्षीय युवती, चौक पंजालग लड़भड़ोल के 28 वर्षीय युवक, बाड़ी देहरा के 47 वर्षीय व्यक्ति, देहरा की 35 वर्षीय महिला, कनोल देहरा के 42 वर्षीय व्यक्ति, बड़ोह नगरोटा बगवां की 41 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं फतेहपुर पुलिस स्टेशन के 43, 56 और 52 वर्षीय व्यक्ति, भरमाड़ फतेहपुर की 55 वर्षीय महिला, मेहासकड़ ज्वाली के 48 वर्षीय व्यक्ति, रैहन फतेहपुर की 43 वर्षीय महिला, बंडी नागनपट्ट के 39 वर्षीय व्यक्ति और कांगड़ा की 38 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।


उन्होंने बताया कि ब्लॉक गोपालपुर की 39 वर्षीय महिला, नगरोटा बगवां का 50 वर्षीय व्यक्ति, ब्लॉक भवारना का 35 वर्षीय व्यक्ति, 9 वर्ष की बच्ची, 34 वर्षीय महिला, कांगड़ा के नंदरुल की 28 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा के वार्ड नंबर 5 का 78 वर्षीय व्यक्ति व 74 वर्षीय महिला, शाहपुर के 35 व 53 वर्षीय महिलाएं, शाहपुर के नरुंह की 32 वर्षीय महिला, फतेहपुर के लहरुं के मिंटा की 52 वर्षीय महिला, बतरांहन की 42 वर्षीय महिला, राजा का तालाब के पंजासरा की 38 वर्षीय महिला, फतेहपुर के खीसकनियारा का 54 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा के खटियार का 38 वर्षीय व्यक्ति, तथा राजा का तालाब की 48 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

नादौन के पूर्व भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ फूटा लोगों का ग़ुस्सा

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा-सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: निरत और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता 'नील नयन, नील पलक'

हिमाचल में शिक्षा का फर्ज़ीवाड़ा:17 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 177 कॉलेज के खिलाफ मिली 150 शिकायतें

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

US: ईरान की नाकाबंदी के बीच अमेरिका का एक और बड़ा फैसला, चीनी तेल रिफाइनरी और 40 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध