हमीरपुर: 8 वार्डों में बनाए कंटेनमेंट जोन

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

हमीरपुर।



कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के कारण जिला की 6 ग्राम पंचायतों के 7 वार्डों और नगर पंचायत भोटा के एक वार्ड में कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जिलाधीश देवाश्वेता बनिक ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं और ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

  आदेश के अनुसार बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत मोरसू सुल्तानी के वार्ड नंबर 4 में हमीरपुर-ऊना हाईवे की बाईं ओर सिर्फ कृष्ण चंद का घर कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत सौर के वार्ड नंबर 5 में शिमला-धर्मशाला हाईवे की बाईं ओर श्रवण सिंह के घर से रोशन लाल के घर तक, हमीरपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत बस्सी झनियारा के वार्ड नंबर 3 गांव लकुई में पवन राणा के घर से नीलम देवी के घर तक का क्षेत्र कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

  नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत मझियार के वार्ड नंबर 4 गांव बंटेरा में मोहिंद्र पाल के घर से जीपीएस डोडन तक और बंटेरा-मानपुल बाजार में ओम प्रकाश की सभी दुकानें तथा इसी पंचायत के वार्ड नंबर 3 गांव गंडियाणा में सुशील कुमार की दुकान से लेकर पूरे गांव का क्षेत्र भी कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत टिक्करी मिन्हासां के वार्ड नंबर 3 गांव बस्सी हजामा में चमन लाल के घर और ग्राम पंचायत बडैहर के वार्ड नंबर 5 गांव बडैहर में जुल्फी राम का घर कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।  

 इनके अलावा नगर पंचायत भोटा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के इंडोर सैक्शन को केवल 48 घंटे के लिए कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

आखिरकार अमित शाह ने निभाया वादा, अनुराग राज्य मंत्री

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

Auto Rules: एक अप्रैल 2026 से नए ऑटो नियम लागू, कारें होंगी महंगी, E20 फ्यूल से बदलेगा ड्राइविंग अनुभव

कांगड़ा पहुंचा कोविड-19 पॉजिटिव संक्रमित, अप्रैल के अंतिम दिनों में आया था

सीएम जयराम ठाकुर हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया से साझा की जानकारी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

250 करोड़ स्कैम में हिमाचल में CBI की छापेमारी

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से