हिमाचल में पंचायत चुनाव से पहले हुआ बड़ा प्रशासनिक फ़ेरबदल, इन जिलों को मिले नए DCs

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला।



हिमाचल प्रदेश सरकार के ढाई साल पूरा होने के बाद से बहुप्रतीक्षित प्रशासनिक फेरबदल सोमवार देर रात हो गया। कार्मिक विभाग ने सात जिलों के डीसी समेत कुल 21 आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें विवादों में रहे चंबा जिले के उपायुक्त के अलावा राजधानी शिमला, ऊना, किन्नौर, बिलासपुर, लाहौल स्पीति और हमीरपुर जिले के डीसी बदल दिए गए। सदस्य सचिव राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आदित्य नेगी को डीसी शिमला लगाया गया है। इसके अलावा विवेक भाटिया को हटाकर विशेष सचिव राजस्व एवं निदेशक पर्यावरण विज्ञान एवं तकनीकी दुनी चंद राणा को डीसी चंबा, विशेष सचिव ऊर्जा हेमराज बैरवा को डीसी किन्नौर, एमडी पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम राघव शर्मा को डीसी ऊना, एमडी एचपीएमसी देबश्वेता बनिक को डीसी हमीरपुर, निदेशक टीसीपी रोहित जम्वाल को डीसी बिलासपुर और नगर आयुक्त शिमला पंकज राय को डीसी लाहौल-स्पीति लगा दिया है। 


वहीं, डीसी शिमला रहे अमित कश्यप को श्रम आयुक्त के साथ-साथ एमडी सामान्य उद्योग निगम का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इसी तरह डीसी ऊना रहे संदीप कुुमार को बिजली बोर्ड के निदेशक कार्मिक, डीसी किन्नौर गोपाल चंद को विशेष सचिव ऊर्जा, डीसी हमीरपुर हरिकेश मीणा को निदेशक ऊर्जा, डीसी बिलासपुर राजेश्वर गोयल को एमडी एचपीएमसी के साथ-साथ प्रोजेक्ट डायरेक्टर बागवानी विकास सोसायटी शिमला, प्रबंध निदेशक एग्रो इंडस्ट्रियल पैकेजिंग इंडिया लिमिटेड और एग्रो इंडस्टरीज कॉरपोरेशन का भी अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।


डीसी लाहौल एवं स्पीति रहे कमल कांत सरोच को निदेशक टीसीपी लगाया गया है। वहीं विवादों में रहे डीसी चंबा विवेक भाटिया को निदेशक एससी ओबीसी अल्पसंख्यक सशक्तीकरण विभाग के साथ निदेशक पिछड़ा वित्त एवं विकास निगम लगाया गया है। इसके अलावा श्रम आयुक्त रहे डॉ. एसएस गुलेरिया को रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसाइटीज के साथ मंडलायुक्त कांगड़ा की जिम्मेदारी दी गई है। निदेशक एससी ओबीसी अल्पसंख्यक सशक्तीकरण विभाग हंसराज चौहान को निदेशक लैंड रिकॉर्ड के साथ-साथ एमडी राज्य उद्योग विकास निगम, निदेशक ऊर्जा रही मानसी सहाय ठाकुर को एमडी स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन, बिजली बोर्ड के निदेशक कार्मिक रहे सुदेश कुमार मोक्टा को निदेशक पर्यावरण विज्ञान एवं तकनीकी के साथ-साथ विशेष सचिव राजस्व आपदा प्रबंधन, ईडी एचआरटीसी रहे अनुपम कश्यप को विशेष सचिव पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन के साथ निदेशक भाषा कला एवं संस्कृति और पीजीआई चंडीगढ़ से प्रतिनियुक्ति से लौटे एचएएस अधिकारी मनोज कुमार को ईडी एचआरटीसी लगाया है। इसके अलावा बिजली बोर्ड के ईडी डॉ. अश्विनी कुमार शर्मा को विशेष सचिव स्वास्थ्य के साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के विशेष कार्यकारी अधिकारी का भी अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। यह तबादले ऐसे समय पर हुए है जब हाल ही में राज्य चुनाव आयोग ने जिलों के उपायुक्त न बदलने का सरकार को सुझाव दिया था। 

जिला उपायुक्त

शिमला:आदित्य नेगी

बिलासपुर:रोहित जम्वाल

चंबा:दुनी चंद राणा

हमीरपुर:देबश्वेता बनिक

ऊना:राघव शर्मा

किन्नौर:हेमराज बैरवा

लाहौल-स्पीति :पंकज राय


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

नादौन के पूर्व भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ फूटा लोगों का ग़ुस्सा

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा-सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: निरत और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता 'नील नयन, नील पलक'

हिमाचल में शिक्षा का फर्ज़ीवाड़ा:17 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 177 कॉलेज के खिलाफ मिली 150 शिकायतें

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

US: ईरान की नाकाबंदी के बीच अमेरिका का एक और बड़ा फैसला, चीनी तेल रिफाइनरी और 40 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध