Chamba:डीसी राणा ने सम्भाला चंबा जिला के नए उपायुक्त का कार्यभार

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

चम्बा। विजय ठाकुर



डीसी राणा ने चंबा जिला के बतौर नए उपायुक्त अपना कार्यभार आज संभाल लिया। वर्ष 2014 बैच के आईएएस अधिकारी डीसी राणा इससे पूर्व भी सहायक आयुक्त (विकास) एवं खंड विकास अधिकारी तीसा के अलावा एसडीएम भरमौर और एसडीएम डलहौजी के पदों पर भी सेवारत रह चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि चंबा जिला जोकि एस्पिरेशनल जिला भी है इसमें जिला के विकास के लिए पहले से शुरू विभिन्न परियोजनाओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा सरकार की योजनाओं और स्कीमों को आमजन तक पहुंचाना भी लक्ष्य रहेगा। उन्होंने कहा कि चंबा जिला में पूर्व में रहे कार्यकाल के कारण जिला की भौगोलिक परिस्थितियों और यहां की समस्याओं से अवगत रहा हूं। चंबा जिला में कई ऐसी जल विद्युत परियोजनाएं हैं जो यह तो पूरी हो चुकी हैं या उनके निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। जिले में जल विद्युत परियोजनाओं के माध्यम से निवेश और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों को जुटाने की भी पूरी संभावनाएं मौजूद हैं। 

कोविड-19 के इस दौर में त्योहारों के सीजन के मद्देनजर उन्होंने कहा कि लोगों को कोरोना वायरस और उसको लेकर बरती जाने वाली एहतियातों को लेकर जागरूक किया जाएगा।डीसी राणा इससे पूर्व निदेशक पर्यावरण, विज्ञान एवं तकनीक के अलावा विशेष सचिव मुख्य मंत्री, राजस्व और आपदा प्रबंधन का दायित्व संभाल रहे थे।



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

हिमखंड मे शहीद विदेश कुमार ने मां से किया था जल्द घर आने का वादा, अब तिरंगे में लिपटा पहुंचेगा पार्थिव शरीर

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

Auto Rules: एक अप्रैल 2026 से नए ऑटो नियम लागू, कारें होंगी महंगी, E20 फ्यूल से बदलेगा ड्राइविंग अनुभव

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पहले अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में दिखाई जाएंगी 41 देशों की 135 फिल्में, आगाज 7 सितंबर से

29 मई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Kullu: बर्फ पर फिसली स्कार्पियो और जा गिरी घर कि छत पर

बहू ने डंडे से पीटकर ससुर की हत्या

हमीरपुर:रैपिड एंटीजन टैस्ट में 18 लोग निकले कोरोना पाॅजीटिव

डूसू चुनाव : 24 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में बंद, 40 प्रतिशत से अधिक मतदान, नतीजे आज