कुल्लू:पुलिस ने 76 घण्टों में ढूंढ निकाला ब्लाइंड मर्डर का आरोपी

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

कुल्लू। क्राइम डेस्क



कुल्लू पुलिस की टीम ने सूचना मिलने के 76 घण्टों के अंदर ओल्ड मनाली में हुए महिला के ब्लाइंड मर्डर केस को सॉल्व कर लिया है। जिसमें घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और सभी महत्वपूर्ण साक्ष्यों को सुरक्षित किया गया। इस मामले में त्वरित व साइंटिफिक अन्वेषण के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया। दौराने जांच करीब 68  लोगां से पूछताछ अमल में लाई गई। आरोपी और अन्य सबूतों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम,  डॉग स्क्वायड, टेक्निकल एनालिसिस, सीसीटीवी फुटेज एनालिसिस और साइंटिफिक इन्वेस्टिगेशन टूल्स की मदद ली गई। सभी संभावित संदिग्धों को शॉर्टलिस्ट किया गया। सभी सबूतों के आधार पर अलग अलग क्षेत्रों में दबिश दी गई। 25 सदस्यों की टीम ने पूरे इलाके की कांबिंग सर्च की। 


आरोपी प्रकाश उर्फ कालू उर्फ सेठी सन ऑफ स्व शेर सिंह गांव थालतुकोड़ बाजोट पधर मंडी उम्र 31 वर्ष, को कल रात महिला की हत्या के जुर्म में मंडी जिला के पधर के क्षेत्र में डीएसपी पधर की मदद से दबिश देकर बाद पूछताछ कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी मृतका को पहले से जानता था और दिनांक 15 अक्टूबर को रात को मृतका के घर ओल्ड मनाली गया और वहां पर मृतका के साथ कहासुनी होने पर उसे दराट से वार कर के जान से मार दिया और घटना स्थल से फरार हो गया। 

आरोपी मनाली में 2005 से किराए पर रहता था और एक होटल में कुक का काम करता था और आजकल सेब तोड़ने का काम भी कर रहा था। आरोपी 4 साल पहले  नशामुक्ति के लिए 3 महीने रीहैब सेंटर में भी रहा है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है।
 

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

कुल्लू: कमरे में ठंड से बचने के लिए रखी थी अंगीठी, दम घुटने से हुई मौत

शिमला:HRTC बस में 3.8 किलो अफीम की तस्करी, दो गिरफ्तार

सुप्रीम कोर्ट: मानसिक परेशानी से हर कोई अलग तरह से लड़ता है.. एक तराजू में न तौलें, ऐसा कहकर रद्द कर दिया हाईकोर्ट का आदेश

न्यायिक हिरासत में रहे आरोपी की पीजीआई में उपचार के दौरान से मौत

जयराम सरकार ने मीटिंग के दौरान नौकरी से संबंध लिए फैसले

10 जुलाई को होगा राजा वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार, सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द

हिमाचल में बढ़ गई सैलरी, चौकीदार से लेकर स्टाफ नर्स और स्वास्थ्य अधिकारी तक की बल्ले-बल्ले

बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया के चैनल दूरदर्शन फ्री डिश पर

जनरल बिपिन रावत बनेंगे देश के पहले सीडीएस