हमीरपुर में कुल 16 लोग निकले पाॅजीटिव

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

हमीरपुर।



जिला में शनिवार को कुल 16 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। इनमें से आरटी-पीसीआर टैस्ट में 15 और रैपिड एंटीजन टैस्ट में एक सैंपल पाॅजीटिव पाया गया है।

  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि रैपिड एंटीजन टैस्ट में गांव बड़ू की 41 वर्षीय महिला पाॅजीटिव पाई गई है। आरटी-पीसीआर टैस्ट में पाॅजीटिव पाए गए लोगों में हमीरपुर शहर के प्रतापनगर की 62 वर्षीय महिला और 7 वर्षीय बच्ची, मुंडखर क्षेत्र के गांव बगवाड़ा की 14 वर्षीय लड़की और 29 वर्षीय महिला शामिल है। ये चारों कोरोना संक्रमित व्यक्ति के प्राथमिक संपर्क के कारण पाॅजीटिव हुई हंै। गांव कुठेड़ा में चेन्नई से आया 52 वर्षीय व्यक्ति, गांव पंजाली डाकघर मझोग सुल्तानी में मणिपुर से आया 25 वर्षीय युवक, भोटा क्षेत्र के गांव चुहान में मस्कट से आया 37 वर्षीय व्यक्ति, गांव बड़सर में उत्तर प्रदेश से आया 57 वर्षीय व्यक्ति और भोरंज के लुददर महादेव के गांव खटनाल का 53 वर्षीय व्यक्ति भी पाॅजीटिव पाया गया है।

 गांव उखली के पांच लोगों 45 वर्षीय व्यक्ति, 57 वर्षीय व्यक्ति, 39 वर्षीय व्यक्ति, 36 वर्षीय व्यक्ति और 30 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पाॅजीटिव आई है। बगवाड़ा क्षेत्र के गांव ललयार का 33 वर्षीय व्यक्ति भी पाॅजीटिव पाया गया है।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

आखिरकार अमित शाह ने निभाया वादा, अनुराग राज्य मंत्री

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

Auto Rules: एक अप्रैल 2026 से नए ऑटो नियम लागू, कारें होंगी महंगी, E20 फ्यूल से बदलेगा ड्राइविंग अनुभव

कांगड़ा पहुंचा कोविड-19 पॉजिटिव संक्रमित, अप्रैल के अंतिम दिनों में आया था

सीएम जयराम ठाकुर हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया से साझा की जानकारी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

250 करोड़ स्कैम में हिमाचल में CBI की छापेमारी

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से