शिमला: हाई कोर्ट पहुंची गुड़िया कि माँ, उठाई न्यायिक जांच कि मांग

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। लीगल कोरेस्पोंडेंट



बहुचर्चित गुड़िया दुष्कर्म और हत्या मामले में पीडि़त परिवार ने एक बार फिर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। गुड़िया की मां की ओर से दायर याचिका में उच्च न्यायालय के वर्तमान जज की निगरानी में मामले कि दोबारा जांच कराने की मांग की है। एडवोकेट और लीगल एडवाइजर देवेन भट्ट ने बताया कि वीरवार को उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर फिर से जांच कराने की मांग की गई है।



उन्होंने कहा कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी और सर्वोच्च न्यायालय ने मामले का निपटारा करते हुए कहा था कि प्रार्थी को संबंधित हाईकोर्ट के समक्ष याचिका दायर करनी चाहिए। गुड़िया के पिता ने अनौपचारिक बातचीत में सीबीआई जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि चार साल होने जा रहे हैं, लेकिन उनकी बेटी को अभी तक न्याय नहीं मिला। उन्होंने फिर दोहराया कि एक चिरानी पूरी वारदात को अंजाम नहीं दे सकता है। सच्चाई की लड़ाई लड़ी जा रही है। 

पीड़ित पिता ने कहा कि गांधीनगर स्थित फोरेंसिक लैब और नार्को टेस्ट की रिपोर्ट को भी दरकिनार किया गया। उन्होंने कहा कि गुड़िया के मोजे और क्लिप अभी तक नहीं मिली है। ऐसे में कोर्ट अपनी निगरानी में मामले की जांच कराए। उधर, पीड़िता की मां ने हाईकोर्ट पर भरोसा जताते हुए न्याय की मांग की।


कहा कि तीन सालों की जांच के बाद भी न्याय नहीं मिला है। इसलिए आज न्याय की गुहार लगाने हाईकोर्ट पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी बेटी को न्याय नहीं मिलता, तब तक चुप नहीं बैठेंगे। वहीं, गुड़िया के परिजनों ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, माकपा विधायक राकेश सिंघा और भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि मेहता से मुलाकात कर सहयोग की गुहार लगाई।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

हिमखंड मे शहीद विदेश कुमार ने मां से किया था जल्द घर आने का वादा, अब तिरंगे में लिपटा पहुंचेगा पार्थिव शरीर

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

Auto Rules: एक अप्रैल 2026 से नए ऑटो नियम लागू, कारें होंगी महंगी, E20 फ्यूल से बदलेगा ड्राइविंग अनुभव

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पहले अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में दिखाई जाएंगी 41 देशों की 135 फिल्में, आगाज 7 सितंबर से

29 मई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Kullu: बर्फ पर फिसली स्कार्पियो और जा गिरी घर कि छत पर

बहू ने डंडे से पीटकर ससुर की हत्या

हमीरपुर:रैपिड एंटीजन टैस्ट में 18 लोग निकले कोरोना पाॅजीटिव

डूसू चुनाव : 24 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में बंद, 40 प्रतिशत से अधिक मतदान, नतीजे आज