ऊना: पुलिस ने फोड़ा सेक्स रैकेट का भाण्डा, ग्राहक बनकर दिया अंजाम

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ 

ऊना। क्राइम डेस्क



ऊना की एसआईयू ने गगरेट क्षेत्र के एक होटल में शनिवार शाम को देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने पंजाब राज्य की पांच युवतियों को बचाया है, जबकि होटल मालिक को हिरासत में लिया है। इसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी होटल मालिक के खिलाफ अनैतिक व्यापार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।


 जानकारी के अनुसार पुलिस को गगरेट क्षेत्र एक होटल में देह व्यापार का मामलों की गुप्त सूचना लंबे समय से मिल रही थी। इस पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से शनिवार शाम देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने गगरेट क्षेत्र में सोमभद्रा नदी के किनारे पर एक होटल में पुलिस कर्मी को सादी वर्दी में ग्राहक बनाकर भेजा। होटल मालिक पुलिस के जाल में फंस गया।


उसने ग्राहक को जैसे ही लड़की पेश की, वैसे ही पुलिस ने होटल में दबिश दे दी। मौके से पुलिस ने होटल से पांच युवतियों को रेस्क्यू किया। होटल मालिक को हिरासत में लिया। नियमानुसार नोटिस दिया गया है। उधर, पुलिस की इस कार्रवाई से होटल व्यवसायियों में हड़कंप है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गगरेट के आसपास के अन्य होटल भी पुलिस की रडार पर हैं। अन्य कुछ होटलों में भी जिस्म फरोशी के अलावा शराब की अवैध बिक्री की शिकायतें पुलिस के पास हैं।


 जल्द पुलिस इन मामलों में भी खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई करने जा रही है। उधर, एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने देह व्यापार के एक मामले में पांच लड़कियों को छुड़वाया है। होटल मालिक को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

नादौन के पूर्व भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ फूटा लोगों का ग़ुस्सा

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा-सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: निरत और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता 'नील नयन, नील पलक'

हिमाचल में शिक्षा का फर्ज़ीवाड़ा:17 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 177 कॉलेज के खिलाफ मिली 150 शिकायतें

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

US: ईरान की नाकाबंदी के बीच अमेरिका का एक और बड़ा फैसला, चीनी तेल रिफाइनरी और 40 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध