बीएड का पेपर अच्छा न होने पर विवाहिता ने लगाया फाँसी का फंदा

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

बिलासपुर। मनोज शर्मा 



बीएड की परीक्षा अच्छी नहीं होने पर एक विवाहिता (Women) ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन महिला की सास ने उसे बचा लिया. मामला हिमाचल के बिलासपुर जिले के बरमाणा का है. धौनकोठी गांव में हुई इस घटना के बाद गंभीर हालत के चलते महिला को आईजीएमसी शिमला (Shimla) रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.


पुलिस के अनुसार, धौन कोठी गांव में 27 वर्षीय एक विवाहिता ने सुबह करीब 6 बजे घर के कमरे में फंदा लगाने की कोशिश की. महिला की शादी एक साल पहले ही स्वरूप सिंह से हुई है. बताया जा रहा है कि महिला की बीएड की परीक्षा अच्छी नहीं होने के कारण वह तनाव में थी. इसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया. महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने दिए पुलिस बयान में बताया कि जब विवाहिता ने फंदा लगाया तो उसी समय उसकी सास पहुंच गई. उसने महिला को फंदे से लटके देखकर उसे पकड़ लिया और आवाज लगाकर परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाया. महिला को जिला अस्पताल लाया गया. यहां से गंभीर हालत के चलते आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है.

क्या बोली पुलिस
बिलासपुर के डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही बरमाणा पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी. अभी पुलिस विवाहिता के बयान दर्ज नहीं कर पाई है. ससुराल ससुराल पक्ष के बयान दर्ज कर लिए गए हैं. पुलिस कार्रवाई कर रही है. 

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

नादौन के पूर्व भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ फूटा लोगों का ग़ुस्सा

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा-सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: निरत और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता 'नील नयन, नील पलक'

हिमाचल में शिक्षा का फर्ज़ीवाड़ा:17 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 177 कॉलेज के खिलाफ मिली 150 शिकायतें

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

US: ईरान की नाकाबंदी के बीच अमेरिका का एक और बड़ा फैसला, चीनी तेल रिफाइनरी और 40 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध