कांगड़ा: गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में लगी अचानक आग,

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 

कांगड़ा। करण धीमान



डमटाल पठानकोट नेशनल हाइवे हिल टॉप पर अचानक से एक ट्रक आग लग गई। जिसके बाद ट्रक में सवार चालक और अन्य व्यक्ति ट्रक से बाहर निकल आए और अपनी जान बचाई। लेकिन ट्रक धूं-धूं कर जलने लगा। ट्रक में पड़े करीब चार पांच गैस सिलेंडर थे जो कि आग में चपेट में आ गए। आग की चपेट में आने से सिलेंडर एक-एक कर फटने लग पड़े, जिसके कारण दूर-दूर तक उनके फटने की आवाज सुनाई दी। आग लगने के कारण नेशनल हाइवे के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। ट्रक में लगी आग की सूचना डमटाल पुलिस थाना को दी गईं। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डमटाल थाना के अतिरिक्त प्रभारी रमेश बैंस के नेतृत्व में पुलिस टीम को मौका पर भेजा गया।


पुलिस ने कंदरोड़ी 9 एफओडी आर्मी डिपो से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगवाई, जिस पर यूनिट के कर्नल अमित राजदान ने तुरन्त अग्निशमन की गाड़ी को मौका पर भेजा। वहीं, पठानकोट से भी अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में लगी आग और काबू पाया लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो चुका था।


डमटाल पुलिस ने कई घंटो की मशक्कत के बाद पठानकोट जालंधर हाइवे पर लगे लंबे जाम को खुलवाया। इसके बाद आवाजाही को सुचारू रूप से शुरू करवाई गई। वहीं, ट्रक में सवार लोग मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। डमटाल पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

हिमखंड मे शहीद विदेश कुमार ने मां से किया था जल्द घर आने का वादा, अब तिरंगे में लिपटा पहुंचेगा पार्थिव शरीर

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

Auto Rules: एक अप्रैल 2026 से नए ऑटो नियम लागू, कारें होंगी महंगी, E20 फ्यूल से बदलेगा ड्राइविंग अनुभव

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पहले अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में दिखाई जाएंगी 41 देशों की 135 फिल्में, आगाज 7 सितंबर से

29 मई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Kullu: बर्फ पर फिसली स्कार्पियो और जा गिरी घर कि छत पर

बहू ने डंडे से पीटकर ससुर की हत्या

हमीरपुर:रैपिड एंटीजन टैस्ट में 18 लोग निकले कोरोना पाॅजीटिव

डूसू चुनाव : 24 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में बंद, 40 प्रतिशत से अधिक मतदान, नतीजे आज