हिमाचल में 10 करोड़ रुपए की लागत से 100 स्वच्छता कैफे स्थापित किए जाएंगे

हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। दिलबाग ठाकुर

 


ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि ,मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री श्री वीरेंद्र कंवर जी ने कहा है की सरकार ने वर्ष 2023 तक स्वच्छता कैफे स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। चालू वर्ष के तहत राज्य के महत्वपूर्ण स्थानों पर 10 स्वच्छता कैफे खोलने का लक्ष्य रखा है ताकि वित्त वर्ष के अंत तक विभिन्न भागों से 25 टन का एकल उपयोग प्लास्टिक एकत्रित किया जा सके। यह प्लास्टिक प्रदेश को स्वच्छ, हरा-भरा तथा प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। 


उन्होंने कहा कि राज्य में स्वच्छता कैफे ग्राम हाट योजना के तहत निर्मित किए जाएंगे। मंत्री श्री वीरेंद्र कंवर जी ने बताया कि प्रदेश में स्वच्छता कैफे अभियान भी चलाया गया है। इसके तहत कूड़ा एकत्रित करने वालों, घर से कूड़ा एकत्रित करने वालों तथा शहरी स्थानीय निकायों से 75रु पए प्रति किलो की दर से प्लास्टिक कचरा, खाद्य व अन्य खाद्य सामग्रियों के बदले में क्रय किया जा रहा है। इसके माध्यम से कूड़ा एकत्रित करने वालों और लोगों को अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ -सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

आखिरकार अमित शाह ने निभाया वादा, अनुराग राज्य मंत्री

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

Auto Rules: एक अप्रैल 2026 से नए ऑटो नियम लागू, कारें होंगी महंगी, E20 फ्यूल से बदलेगा ड्राइविंग अनुभव

कांगड़ा पहुंचा कोविड-19 पॉजिटिव संक्रमित, अप्रैल के अंतिम दिनों में आया था

सीएम जयराम ठाकुर हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया से साझा की जानकारी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

250 करोड़ स्कैम में हिमाचल में CBI की छापेमारी

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से