कुल्लू:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सासे में कैलिब्रेशन लैब भवन का किया शिलान्यास

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
कुल्लू।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज ‘प्रोजेक्ट अनशनकन’ के अन्तर्गत हिमपात और हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान (सासे) में कैलिब्रेशन लैब भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर भी केंद्रीय मंत्री के साथ उपस्थित थे। 

कैलिब्रेशन लैब का निर्माण 736.18 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा, जो बर्फीले क्षेत्रों में फील्ड लोकेशन में तैनात किए जाने के लिए सेंसरों की विविधता के कुशल और समयबद्ध कैलिब्रेशन में अहम भूमिका निभाएगा। इससे पूर्व, सासे अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के समक्ष अपनी गतिविधियों के बारे में विस्तृत प्रस्तुति दी।

सासे बर्फीले पर्वतीय क्षेत्रों में हिमस्खलन पूर्वानुमान, कृत्रिम ट्रिगरिंग और संरचनात्मक नियंत्रण में कार्य कर रहा है। सासे ने अंटार्कटिका स्नो कवर आइस शीट सतह ऊर्जा संतुलन और पिघलन अनुमान के क्षेत्रों में अनुसंधान गतिविधियों पर भारतीय अंटार्कटिका कार्यक्रम में भी भाग लिया।

 डीआरडीओ के महानिदेशक प्रवीण कुमार मेहता ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, केंद्रीय वित्त और काॅर्पोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और इस अवसर पर उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। निदेशक सासे डॉ. लोकेश कुमार सिन्हा ने सासे की विभिन्न गतिविधियों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

कुल्लू: कमरे में ठंड से बचने के लिए रखी थी अंगीठी, दम घुटने से हुई मौत

शिमला:HRTC बस में 3.8 किलो अफीम की तस्करी, दो गिरफ्तार

सुप्रीम कोर्ट: मानसिक परेशानी से हर कोई अलग तरह से लड़ता है.. एक तराजू में न तौलें, ऐसा कहकर रद्द कर दिया हाईकोर्ट का आदेश

न्यायिक हिरासत में रहे आरोपी की पीजीआई में उपचार के दौरान से मौत

जयराम सरकार ने मीटिंग के दौरान नौकरी से संबंध लिए फैसले

10 जुलाई को होगा राजा वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार, सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द

हिमाचल में बढ़ गई सैलरी, चौकीदार से लेकर स्टाफ नर्स और स्वास्थ्य अधिकारी तक की बल्ले-बल्ले

बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया के चैनल दूरदर्शन फ्री डिश पर

जनरल बिपिन रावत बनेंगे देश के पहले सीडीएस